लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क, इस वर्ष 12 नवंबर को दीपावली मनाई जा रही है। दिवाली की रौनक अभी से बाजारों में दिखने लगी है। त्योहार की तैयारियों को लेकर लोगों में उत्साह है। दीपोत्सव दिवाली पांच दिन का पर्व है। दिवाली उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस वर्ष धनतेरस 10 नवंबर को है। इसके बाद नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व मनाते हैं। हर पर्व का अपना खास महत्व और मनाने का अलग अलग तरीका होता है। धार्मिक आधार पर धनतेरस से भाई दूज तक त्योहार को मनाने की प्रक्रिया में अंतर है।
त्योहार का खाना तय करें
सबसे पहले दीपोत्सव के पांच पर्वों, धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज तक नाश्ते से लेकर लंच और डिनर में क्या खाना है, इसकी सूची पहले से तैयार कर लें। पांचों दिन सुबह नाश्ते में क्या बनना है, दोपहर के खाने में क्या व्यंजन पकाए जाएंगे और डिनर में क्या पकवान बनाना है ये तय कर लें।
सजावट और लाइटिंग
दीपावली के मौके पर घरों को लाइट से सजाया जाता है। आपके पास पहले से लाइट्स हैं तो उन्हें जांच लें कि वह सही से काम कर रही हैं या खराब हो गई हैं।
साफ सफाई
होली और दिवाली के मौके पर घर के कोने कोने की सफाई की जाती है। त्योहार से पहले ही कमरों, अलमारी, रसोई आदि की सफाई कर लें।
कपड़ों की खरीदारी
त्योहारों के मौके पर कई परिवारों में लोग नए कपड़े पहनते हैं। ऐसे में पहले से ही परिवार के सभी सदस्यों के लिए कपड़ों की शॉपिंग कर लें।
रसोई के सामान की खरीदारी
अपने पांच दिन के लंच व डिनर प्लान के मुताबिक, रसोई में जिन सामग्रियों की जरूरत है, उस की एक सूची बना लें। जरूरी सामान को पहले से ही मंगवा लें।