8.1 आईएमडीबी रेटिंग वाली वो फिल्म जिसने जीते 55 अवॉर्ड्स, साल 2013 में हुई थी रिलीज

Guess The Movie Name: आज हम आपको साल 2013 में आई उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसने 55 अवॉर्ड्स जीते थे। अवॉर्ड्स की इस लिस्ट में दो नेशनल अवॉर्ड्स भी शामिल हैं। 

Harshita PandeyFeb 23, 2026 11:52 am IST
1/7

2013 में रिलीज हुई थी फिल्म

आज हम आपको साल 2013 में आई उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसने 55 अवॉर्ड्स जीते थे। फिल्म में फरहान अख्तर लीड रोल में नजर आए थे।

2/7

पहचान पाए फिल्म का नाम

क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है भाग मिल्खा भाग। यह फिल्म 11 जुलाई, 2013 को रिलीज हुई थी।

3/7

फिल्म में नजर आए थे ये सितारे

फिल्म में फरहान अख्तर के अलावा सोनम कपूर, दिव्या दत्ता और योगराज सिंह जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

4/7

फिल्म ने जीते थे 55 अवॉर्ड्स

फरहान अख्तर की इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था। आईएमडीबी के मुताबिक, फिल्म के पास छोटे-बड़े मिलाकर कुल 55 अवॉर्ड्स हैं।

5/7

फिल्म के नाम हैं दो नेशनल अवॉर्ड्स

अवॉर्ड्स की इस लिस्ट में 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, 14 IIFA और दो नेशनल अवॉर्ड्स हैं। फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमें का नेशनल अवॉर्ड और बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।

6/7

फिल्म का बजट और कमाई

फिल्म के बजट की बात करें तो boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म का बजट 53 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 140.86 करोड़ और दुनियाभर में 163.78 करोड़ की कमाई की थी।

7/7

कितनी है फिल्म की रेटिंग

भाग मिल्खा भाग भारतीय एथलीट, मिल्खा सिंह उर्फ 'फ्लाइंग सिख' के जीवन पर आधारित फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजन8.1 आईएमडीबी रेटिंग वाली वो फिल्म जिसने जीते 55 अवॉर्ड्स, साल 2013 में हुई थी रिलीज