
आज हम आपको साल 2013 में आई उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसने 55 अवॉर्ड्स जीते थे। फिल्म में फरहान अख्तर लीड रोल में नजर आए थे।

2/7क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है भाग मिल्खा भाग। यह फिल्म 11 जुलाई, 2013 को रिलीज हुई थी।

3/7फिल्म में फरहान अख्तर के अलावा सोनम कपूर, दिव्या दत्ता और योगराज सिंह जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

4/7फरहान अख्तर की इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था। आईएमडीबी के मुताबिक, फिल्म के पास छोटे-बड़े मिलाकर कुल 55 अवॉर्ड्स हैं।

5/7अवॉर्ड्स की इस लिस्ट में 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, 14 IIFA और दो नेशनल अवॉर्ड्स हैं। फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमें का नेशनल अवॉर्ड और बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।

6/7फिल्म के बजट की बात करें तो boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म का बजट 53 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 140.86 करोड़ और दुनियाभर में 163.78 करोड़ की कमाई की थी।

7/7भाग मिल्खा भाग भारतीय एथलीट, मिल्खा सिंह उर्फ 'फ्लाइंग सिख' के जीवन पर आधारित फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
