
आज हम आपको साल 2018 में रिलीज हुई उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे 44 अवॉर्ड्स मिले थे। इस फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म का तगड़ा विरोध हुआ था।

2/7इस फिल्म में शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अहम किरदार में नजर आए थे। क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम?

3/7अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है पद्मावत। फिल्म 25 जनवरी, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

4/7फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म का कड़ा विरोध हुआ था। इतना ही नहीं, शूटिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ जयपुर में हाथापाई तक हुई थी। फिल्म पर रानी पद्मावती की छवि खराब करने का आरोप था।

5/7फिल्म का विरोध भले ही हुआ हो, लेकिन ये फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। फिल्म का बजट 215 करोड़ था। वहीं, भारत में फिल्म ने 360.89 करोड़ की कमाई की थी।

6/7आईएमडीबी के मुताबिक, इस फिल्म को छोटे-बड़े अवॉर्ड्स मिलाकर कुल 44 अवॉर्ड्स मिले थे। इन अवॉर्ड्स की लिस्ट में तीन नेशनल अवॉर्ड्स शामिल हैं।

7/7ये फिल्म संजय लीला भंसाली की बेस्ट फिल्मों में से एक है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म की रेटिंग 7.1 है।
