ये हैं साउथ की 6 कॉमेडी फिल्में, परिवार के साथ बैठकर ओटीटी पर देख सकते हैं, रेटिंग भी अच्छी है

South Comedy Movies: साउथ की फिल्में देखते हैं? हां! फिर तो आप परिवार के साथ मिलकर साउथ की ये कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं। कहानी भी अच्छी है और रेटिंग भी। 

Vartika TolaniFeb 25, 2026 02:47 pm IST
1/7

साउथ फिल्में

आजकल साउथ की कॉमेडी फिल्मों काे बहुत पसंद किया जा रहा है। खासकर वो फिल्में जिन्हें फैमिली के साथ बैठकर देखा जा सकता है। यही कारण है कि हमने आज आपके लिए ऐसी फिल्मों की लिस्ट बनाई है। इन फिल्मों को देखकर सिर्फ हंसी नहीं आती है, बल्कि कहानी और किरदार आपका दिल भी जीत लेते हैं।

2/7

लुब्बर पंधु

इस फिल्म का नाम 'लुब्बर पंधु' (Lubber Pandhu) है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.9 है। 'लुब्बर पंधु' में गांव में खेले जाने वाले 'गली क्रिकेट' के जुनून को दिखाया गया है। इसमें दो लीड एक्टर हैं- एक एक्सपीरियंस्ड क्रिकेट प्लेयर (अट्टाकथी दिनेश) और दूसरा उभरता हुआ युवा सितारा (हरीश कल्याण)। बता दें, ये फिल्म सिर्फ क्रिकेट मैच के बारे में नहीं है, बल्कि इसमें अहंकार, परिवार और दो पीढ़ियों के बीच के टकराव को मजेदार ढंग से दिखाया गया है।

3/7

मथु वडालारा

'मथु वडालारा' (Mathu Vadalara) की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। ये एक 'न्यू-एज' डार्क कॉमेडी फिल्म है। इसमें दो डिलीवरी बॉयज की कहानी दिखाई गई है जो कम पगार से तंग आकर ग्राहकों को ठगने की सोचते हैं। लेकिन एक दिन, एक डिलीवरी के दौरान वे एक मर्डर में बुरी तरह फंस जाते हैं। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें सस्पेंस और कॉमेडी साथ-साथ चलते हैं। यह फिल्म दिखाती है कि कैसे छोटी-सी गलती एक बड़ी मुसीबत बन जाती है।

4/7

जठी रत्नालु

'जठी रत्नालु' (Jathi Ratnalu) की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। इस फिल्म में तीन ऐसे दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जिनके पास कम अक्ल है। वे हैदराबाद जाकर अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं, लेकिन अनजाने में एक बड़ी राजनीतिक साजिश में फंस जाते हैं। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें ऐसे सिचुएशंस और डायलॉग्स हैं जो आपको शुरू से लेकर कोर्टरूम के क्लाइमेक्स तक लोट-पोट कर देंगे।

5/7

रोमंचम

'रोमंचम' (Romancham) में बेंगलुरु में रहने वाले सात कुंवारे लड़कों की कहानी दिखाई गई है जो बोरियत मिटाने के लिए वे एक 'ओइजा बोर्ड' (भूत बुलाने वाला बोर्ड) का इस्तेमाल करते हैं। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है। वैसे तो ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, लेकिन इसमें डर कम और हंसी ज्यादा आती है। फिल्म का म्यूजिक और लड़कों के बीच की केमिस्ट्री इसे 'कल्ट क्लासिक' बनाती है।

6/7

जान ए मन

'जान ए मन' (Jan. E. Man) की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है। इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि एक घर में 30वां जन्मदिन मनाया जा रहा है, जबकि ठीक उसी के बगल वाले घर में एक अंतिम संस्कार की रस्म चल रही है। मतलब एक ही समय पर खुशी और गम के बीच जो विरोधाभास पैदा होता है।

7/7

डॉक्टर

'डॉक्टर' (Doctor) में शिवकार्तिकेयन ने आर्मी डॉक्टर का किरदार निभाया है] जो इमोशनलेस है। जब उसकी मंगेतर की भतीजी किडनैप हो जाती है, तो वह उसे बचाने के लिए एक बहुत ही अजीब और मजेदार प्लान बनाता है। कैसा प्लान? उसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। इसे "डेडपैन ह्यूमर" (Deadpan Humour) कहा जाता है, जहां किरदार एकदम गंभीर रहकर ऐसी बातें करता है कि दर्शक हंसते-हंसते थक जाते हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनये हैं साउथ की 6 कॉमेडी फिल्में, परिवार के साथ बैठकर ओटीटी पर देख सकते हैं, रेटिंग भी अच्छी है