
ओ रोमियो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ओ रोमियो की रिलीज के बाद फैंस को किन 5 फिल्मों का सबसे ज्यादा इंतजार है, इसकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं।

2/7ये लिस्ट आईएमडीबी द्वारा जारी की गई है। यह लिस्ट रियल टाइम पॉपुलैरिटी पर बनाई जाती है, जिसका कैलकुलेशन IMDb पर इन फिल्मों और सीरीज टाइटल्स के पेजव्यूज की संख्या के आधार पर किया जाता है।

3/7लिस्ट में सबसे पहले सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यश की टॉक्सिक एक एक्शन पैक फिल्म है। फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है।

4/7लिस्ट में दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज है। रणवीर सिंह की फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुआ था।

5/7लिस्ट में तीसरे नंबर पर तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी है। फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

6/7लिस्ट में चौथे नंबर पर राघव जुयाल की तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म द पैराडाइज है। फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 26 मार्च को रिलीज होगी।

7/7लिस्ट में 5वें नंबर पर तमिल रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी है। फिल्म को विग्नेश शिवन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है।
