अक्षय कुमार से अरुण गोविल तक, ये पॉपुलर एक्टर पर्दे पर निभा चुके हैं भगवान शिव का किरदार

फिल्मों और टीवी सीरियल में कई कलाकारों ने शिव जी के किरदार को बखूबी निभाया है। आज हम आपको इस पावन दिन पर उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर शिव का रोल निभाया।

Priti KushwahaFeb 15, 2026 02:04 pm IST
1/9

ये पॉपुलर एक्टर पर्दे पर निभा चुके हैं भगवान शिव का किरदार

आज हर तरफ महाशिवरात्रि की धूम मची हुई है। शिव भक्तों के लिए आज दिन किसी बड़े पर्व से कम नहीं है। वहीं, फिल्मों और टीवी सीरियल में कई कलाकारों ने शिव जी के किरदार को बखूबी निभाया है। आज हम आपको इस पावन दिन पर उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर शिव का रोल निभाया। आइए डालते हैं एक नजर...

2/9

अरुण गोविल

रामानंद सागर के फेमस धार्मिक शो 'रामायण' में राम के किरदार से मशहूर अरुण गोविल को आज भी लोग भगवान की तरह पूजते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अरुण ने अपने करियर में महादेव का रोल भी निभाया है। उन्होंने फिल्म 'शिव महिमा' (1992) में शिव का किरदार निभाया था। इसके निर्माता गुलशन कुमार थे। इसका निर्देशन शांतिलाल सोनी ने किया था।

3/9

अक्षय कुमार

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने किरयर में अक्षय ने फिल्म 'ओह माय गॉड2' (2023) में शिव के दूत की भूमिका निभाई। मूवी में उनकी और परेश रावल के केमिस्ट्री काफी पसंद किया गया।

4/9

मोहित रैना

एक्टर मोहित रैना ने टीवी से बॉलीवुड तक अपनी शानदार काम किया। मोहित ने अपने करियर में कई किरदार निभाए, लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान 'देवों के देव महादेव' में भगवान शिव के किरदार से मिला। उनके इस किरदार और दमदार एक्टिंग पर दर्शकों ने ढ़ेर सारा प्यार लुटाया।

5/9

सौरभ राज जैन

इस लिस्ट में टीवी एक्टर सौरभ राज जैन भी शामिल हैं। सौरभ ने शो 'महाकाली अंत ही आरंभ है' में भगवान शिव का किरदार निभाया था। उनके किरदार और एक्टिंग को दर्शकों ने बहुत सारा प्यार दिया था।

6/9

दारा सिंह

'रामायण' में हनुमार के किरदार से घर-घर में फेमस हुए एक्टर दारा सिंह भी शिव का रोल प्ले कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'हर हर महादेव' (1974) में शिव का किरदार निभाया। इसमें उन्होंने लीड रोल निभाया था।  

7/9

चिरंजीवी

सुपरस्टार चिरंजीवी ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक फिल्मों में काम किया है। चिरंजीवी ने कन्नड़ फिल्म 'श्री मंजुनाथ' (2001) में शिव के किरदार में थे। इस फिल्म का निर्देशन के राघवेंद्र राव ने किया था। आपको बता दें कि यह फिल्म तेलुगु में भी री-शूट हुई थी।

8/9

राणा यशोधन

इस लिस्ट में राणा यशोधन सिंह का भी नाम शामिल है। राणा ने साल 1997 से लेकर 2001 तक दूरदर्शन पर प्रसारित शो 'ओम नम:शिवाय' में भगवान शिव का किरदार निभाया।

9/9

रोहित बक्शी

टीवी एक्टर रोहित बक्शी भी शिव का रोल निभा चुके हैं। रोहित ने टीवी  शो 'सिया के राम' में भगवान शिव का किरदार निभाया था और इतना ही नहीं वे 'शक्तिपीठ के भैरव' में भैरव का भी किरदार निभा चुके है। यही नहीं, रोहित टीवी शो अनुपमा में भी नजर आ चुके हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनअक्षय कुमार से अरुण गोविल तक, ये पॉपुलर एक्टर पर्दे पर निभा चुके हैं भगवान शिव का किरदार
;;;