फिल्में जिनके लिए एक्टर्स ने नहीं ली थी फीस, फ्री में किया काम और रही थीं आइकॉनिक हिट

फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' से लेकर 'ब्लैक' तक सभी आइकॉनिक हिट रही हैं, लेकिन कम लोग जानते हैं कि इन फिल्मों के लीड एक्टर्स ने इनके लिए फ्री में काम किया था। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों की लिस्ट।

Puneet ParasharFeb 23, 2026 11:06 am IST
1/8

एक्टर्स ने फ्री में किया था इन फिल्मों में काम

बॉलीवुड सुपरस्टार्स जहां आज एक-एक फिल्म के लिए करोड़ों चार्ज करते हैं, वहीं कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने एक वक्त पर फिल्में फ्री में कर दी थीं। कभी दोस्ती तो कभी क्रिएटिव कारणों के चलते इन एक्टर्स ने पूरी फिल्म फ्री में शूट कर दी थी। तो चलिए जानते हैं आज ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में। ये सभी फिल्में सुपरहिट रही थीं और क्रिटिक्स ने भी इन्हें खूब सराहा था।

2/8

हैदर में शाहिद कपूर

विलियम शेक्सपियर के नाटक 'हैमलेट' पर आधारित फिल्म 'हैदर' में शाहिद कपूर ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म इसके डायरेक्शन और शाहिद कपूर की एक्टिंग के लिए खूब सराही गई, लेकिन कम लोगों को पता था कि इसके लिए शाहिद कपूर ने एक रुपया भी फीस में नहीं लिया था।

3/8

मंटो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी वो एक्टर हैं जिन्होंने कई फिल्में बिना फीस लिए की हैं। साल 2018 में आई फिल्म 'मंटो' में उन्होंने अदाकारी का ऐसा जादू दिखाया कि हर कोई उनका मुरीद हो गया, लेकिन कम लोग जानते हैं कि उन्होंने इस फिल्म के लिए फीस नहीं ली थी। इसके अलावा फिल्म 'हरामखोर' में भी उन्होंने बिना फीस लिए काम किया था।

4/8

भाग मिल्खा भाग में सोनम कपूर

सोनम कपूर को इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड अभिनेत्रियों में गिना जाता है। एक्ट्रेस ने फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के लिए फ्री में काम कर दिया था। फिल्म में उनका काम काफी सराहा गया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने नाम के लिए 11 रुपये जरूर लिए थे।

5/8

ब्लैक में अमिताभ बच्चन

महानायक अमिताभ बच्चन भी इस लिस्ट में पीछे नहीं हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' एक आइकॉनिक हिट रही थी जिसके लिए ऑस्कर की उम्मीद की जा रही थी। फिल्म में अमिताभ का काम काबिल-ए-तारीफ रहा था, लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने यह फिल्म बिना एक भी रुपया लिए की थी।

6/8

ओम शांति ओम में दीपिका पादुकोण

सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण फिल्म 'ओम शांति ओम' में लीड रोल प्ले करती नजर आई थीं। उनके काम की जमकर तारीफ हुई थी, लेकिन उन्होंने इस फिल्म के लिए फीस के तौर पर कुछ भी नहीं लिया था।

7/8

ट्रैप्ड में राजकुमार राव

फिल्म 'ट्रैप्ड' की कहानी में एक लड़का एक वीरान इमारत के ऊंचे से फ्लैट में फंस जाता है। इसमें राजकुमार राव ने उसी लड़के का किरदार निभाया था। फिल्म के लिए राजकुमार राव ने एक भी रुपये फीस नहीं ली थी।

8/8

भाग मिल्खा भाग में फरहान अख्तर

स्टार एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर ने फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के लिए फ्री में काम किया था। फिल्म के लिए फरहान अख्तर ने लीड रोल प्ले किया था। उनके काम और इस फिल्म के टेक्निकल पार्ट की क्रिटिक्स ने खूब तारीफ की थी।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनफिल्में जिनके लिए एक्टर्स ने नहीं ली थी फीस, फ्री में किया काम और रही थीं आइकॉनिक हिट