बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने साउथ मूवीज से किया था डेब्यू, आज हैं हिंदी फिल्मों की स्टार

बॉलीवुड फिल्मों की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने साउथ मूवीज से डेब्यू किया है। आज वह सभी हिंदी फिल्मों की स्टार हैं और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

Sushmeeta SemwalFeb 20, 2026 12:43 pm IST
1/8

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस

कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं जो आज टॉप पर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड से पहले ये एक्ट्रेसेस साउथ फिल्मों से डेब्यू कर चुकी हैं।

2/8

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम सब जानते हैं, लेकिन कम लोग जानते हैं कि उन्होंने कन्नड़ फिल्म से एक्टिंग इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। वह कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या में नजर आई थीं जो साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ उपेंद्र लीड रोल में थे और मूवी को इंद्रजीत लंकेश ने डायरेक्ट किया था।

3/8

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने तमिल फिल्म तमिजान से फिल्मों में डेब्यू किया था जो साल 2002 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने द हीरो मूवी से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। अब तो प्रियंका हॉलीवुड में भी राज कर रही हैं।

4/8

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी साउथ से ही फिल्मों में एंट्री ली थी। वह तमिल फिल्म इरुवर में नजर आई थीं जो साल 1997 में रिलीज हुई थी। इसे क्रिटिकली काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

5/8

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू ने भी बॉलीवुड से पहले साल 2010 में बनी तेलुगू फिल्म झुम्माण्डि नादां में काम किया था।

6/8

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी ने फिल्म एम एस धोनी से डेब्यू किया था। लेकिन इससे पहले दिशा ने तेलुगु मूवी लोफर में काम किया था जिसमें वरुण तेज लीड रोल में थे। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी।

7/8

रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह ने बॉलीवुड डेब्यू साल 2011 में फिल्म यारियां से की थी, लेकिन इससे पहले वह कन्नड़ फिल्म गिल्ली में काम कर चुकी थीं।

8/8

कृति सेनन

कृति सेनन की फिल्म होरोपंती तो सबने देखी है, लेकिन इससे पहले कृति ने तेलुगु फिल्म नेनोक्कडीने से डेब्यू किया था जिसमें महेश बाबू भी लीड रोल में थे।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनबॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने साउथ मूवीज से किया था डेब्यू, आज हैं हिंदी फिल्मों की स्टार