
कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं जो आज टॉप पर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड से पहले ये एक्ट्रेसेस साउथ फिल्मों से डेब्यू कर चुकी हैं।

2/8दीपिका पादुकोण की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम सब जानते हैं, लेकिन कम लोग जानते हैं कि उन्होंने कन्नड़ फिल्म से एक्टिंग इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। वह कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या में नजर आई थीं जो साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ उपेंद्र लीड रोल में थे और मूवी को इंद्रजीत लंकेश ने डायरेक्ट किया था।

3/8प्रियंका चोपड़ा ने तमिल फिल्म तमिजान से फिल्मों में डेब्यू किया था जो साल 2002 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने द हीरो मूवी से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। अब तो प्रियंका हॉलीवुड में भी राज कर रही हैं।

4/8ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी साउथ से ही फिल्मों में एंट्री ली थी। वह तमिल फिल्म इरुवर में नजर आई थीं जो साल 1997 में रिलीज हुई थी। इसे क्रिटिकली काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

5/8तापसी पन्नू ने भी बॉलीवुड से पहले साल 2010 में बनी तेलुगू फिल्म झुम्माण्डि नादां में काम किया था।

6/8दिशा पाटनी ने फिल्म एम एस धोनी से डेब्यू किया था। लेकिन इससे पहले दिशा ने तेलुगु मूवी लोफर में काम किया था जिसमें वरुण तेज लीड रोल में थे। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी।

7/8रकुल प्रीत सिंह ने बॉलीवुड डेब्यू साल 2011 में फिल्म यारियां से की थी, लेकिन इससे पहले वह कन्नड़ फिल्म गिल्ली में काम कर चुकी थीं।

8/8कृति सेनन की फिल्म होरोपंती तो सबने देखी है, लेकिन इससे पहले कृति ने तेलुगु फिल्म नेनोक्कडीने से डेब्यू किया था जिसमें महेश बाबू भी लीड रोल में थे।
