
आज हम आपको बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और उनकी लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं। शर्मिला टैगोर ने अपने वक्त के चर्चित भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी रचाई थी।

2/8शर्मिला और मंसूर दोनों ही अपनी-अपनी फील्ड के बड़े नाम थे। फिर भी मंसूर ने कभी शर्मिला के बारे में नहीं सुना था और शर्मिला को भी क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं थी।

3/8दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के घर हुई थी। टीवी शो जीना इसी का नाम है के एपिसोड में मंसूर अली खान ने बताया था वो पहली बार कलकत्ता में एक दोस्त के घर शर्मिला से मिले थे। उस वक्त उन्होंने शर्मिला टैगोर की कोई फिल्में नहीं देखी थीं। शर्मिला से मिलने के बाद उन्होंने शर्मिला की फिल्में देखीं।

4/8सोहा अली खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मंसूर अली खान शर्मिला को पसंद करने लगे थे, लेकिन शर्मिला मंसूर को भाव नहीं दे रही थीं। ऐसे में शर्मिला की अटेंशन पाने के लिए मंसूर ने कुछ 7 फ्रिज उनके घर पर भिजवाए थे। इसके बाद शर्मिला ने मंसूर को फोन करके उनकी इस हरकत के बारे में सवाल किया था।

5/8उस फोन कॉल पर मंसूर ने शर्मिला से डिनर पर जाने के लिए पूछा। उस घटना के बाद से ही दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया और दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली ने शादी से पहले चार साल तक एक दूसरे को डेट किया था।

6/8शर्मिला ने कहा कि शादी के लिए मंसूर ने उन्हें कभी ऑफिशियली प्रपोज नहीं किया था। उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि मंसूर शर्मिला के घर पर थे और उसी वक्त उन्होंने शर्मिला की मां से कहा कि शर्मिला और उन्होंने शादी करने का तय किया है।

7/8शर्मिला ने बताया था कि उनकी मां को बताने से पहले मंसूर ने उन्हें भी शादी के बारे में नहीं बताया था। उन्होंने इससे जुड़ा एक और किस्सा भी उसी इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने बताया था कि वो अपनी फिल्म एन एवनिंग इन पैरिस का शूट कर रही थीं। पैरिस में उनके साथ मंसूर भी मौजूद थे।

8/8उस वक्त शर्मिला ने मंसूर से कहा कि वो अपने घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज करें। शर्मिला के कहने पर मंसूर ने पैरिस की सड़कों पर उन्हें प्रपोज किया था। शर्मिला की मंसूर अली खान से शादी साल 1968 में हुई थी। शर्मिला ने शादी के लिए अपना धर्म भी बदला था। धर्म बदलने के बाद उनका नाम बेगम आयशा हो गया था।
