Bollywood vs South: जब बॉलीवुड से टकराई थीं ये साउथ फिल्में, जानिए किसे हुआ नुकसान और किसने कमाए करोड़ों

बॉक्स ऑफिस पर साउथ और हिंदी फिल्मों की जबरदस्त टक्कर देखी गई है। इस क्लैश में किसी एक फिल्म को जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ा तो दूसरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर गई। कई दोनों ही फिल्में फ्लॉप निकलीं। जानिए बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली इन फिल्मों में से कौन जीता था।

Usha ShrivasFeb 17, 2026 11:45 pm IST
1/7

जब साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की हुई टक्कर

इस साल धुरंधर 2 और टॉक्सिक के बीच सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है। ऑडियंस जानना चाहती है कि जब दो बड़े स्टार्स की बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आपस में टकराती हैं तो जीत किसकी होती है। लेकिन ये कोई पहली बार नहीं होने वाला है। पिछले कुछ सालों में ऐसी कई बॉक्स ऑफिस टक्कर हुई हैं। जानिए हिंदी और साउथ फिल्मों की इस टक्कर में बाजी किसने मारी।

2/7

सरफिरा vs इंडियन 2

अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा और कमल हासन स्टार तमिल इंडियन 2 के बीच भी जबरदस्त क्लैश हुआ था। दोनों ही फिल्में 12 जुलाई 2024 को रिलीज हुई थी। इस टक्कर में दोनों ही फिल्में फ्लॉप साबित हुई। लेकिन इंडियन 2 250 करोड़ के बजट में बनी एक डिजास्टर फिल्म निकली।

3/7

स्त्री 2 vs थंगालान

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 और तमिल फिल्म थंगालान 15 अगस्त 2024 को रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज था। लेकिन इस बॉक्स ऑफिस क्लैश में स्त्री 2 ने जबरदस्त कमाई की और थंगालान फ्लॉप हो गई।

4/7

गदर 2 vs जेलर

सनी देओल की फिल्म गदर 2 और रजनीकांत की फिल्म जेलर में भी टक्कर हुई थी। दोनों फिल्म की रिलीज डेट में एक दिन का अंतर था। जेलर 10 अगस्त और गदर 2 11 अगस्त 2024 को रिलीज हुई थी। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं।

5/7

जीरो vs KGF

शाहरुख खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार माने जाते हैं। लेकिन उनकी फिल्म जीरो कन्नड़ एक्टर यश की KGF के आगे बड़ी फ्लॉप साबित हुई। दोनों ही फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई थीं।

6/7

डंकी vs सालार

शाहरुख खान की फिल्म डंकी और प्रभास स्टारर सालार में भी टक्कर हुई हुई थी जिससे दोनों फिल्मों के बिजनेस पर बुरा असर पड़ा था। डंकी 21 दिसंबर और सालार 22 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्में कमर्शियल हिट थीं लेकिन डायरेक्टर प्रशांत नील ने स्वीकार किया था कि उन्हें शाहरुख के साथ फिल्म रिलीज नहीं करने चाहिए थी। इस क्लैश से दोनों फिल्मों को नुकसान हुआ था।

7/7

RRR vs गंगूबाई काठियावाड़ी 

राम चरण, जूनियर एनटीआर की फिल्म RRR और आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी 25 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। खास बात ये थी कि इन दोनों फिल्मों में आलिया भट्ट ने अहम किरदार निभाया था और इस क्लैश में दोनों फिल्मों को जबरदस्त फायदा हुआ था। लेकिन RRR ने इंटरनेशनल स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनBollywood vs South: जब बॉलीवुड से टकराई थीं ये साउथ फिल्में, जानिए किसे हुआ नुकसान और किसने कमाए करोड़ों
;;;