
गौरव खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपना कानपुर वाला घर दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस घर में गुजरा गौरव खन्ना का बचपन। यहीं से उन्होंने एक्टर बनने के सपने देखे थे जो सच हुए। देखिए अब ऐसा दिखता है गौरव खन्ना का बचपन।

2/12ये गौरव खन्ना के घर का एंट्रेंस है। एक्टर ने बताया कि उनका ये घर 4 मंजिला है। पहले फ्लोर पर वो और उनका परिवार रहता है। बीच वाले फ्लोर पर चाचा और चाची का परिवार और सबसे ऊपर ताऊ और ताई का परिवार रहा करता था।

3/12ये गौरव खन्ना के घर का आंगन हैं जहां उन्होंने खूब क्रिकेट खेला। ये जगह कभी पेड़ और पौधों से हरी भरी रहती थी। लेकिन अब यहां बस कुछ गमले बचे हैं।

4/12ये गौरव खन्ना के घर डाइनिंग एरिया है। यहां एक साथ पूरा परिवार बैठकर खाना खाया करता था। अब गौरव मुंबई शिफ्ट हो गए हैं। बहनों की शादी हो गई तो बस उनके मम्मी पापा रह रहे हैं।

5/12ये लिविंग रूम हैं। गौरव ने बताया कि उनका घर का सामान नए घर में शिफ्ट हो रहा है इसलिए फर्नीचर कम है यहां। इस जगह परिवार साथ में क्वालिटी टाइम बिताया करता था।

6/12ये गौरव खन्ना के बचपन का रूम है। इस रूम को वो अपनी बड़ी बहन के साथ शेयर करते थे। इसी रूम में उनकी मां कभी सीरियल कुमकुम और भाभी देखा करती थीं। बाद में गौरव ने कुमकुम सीरियल में बतौर लीड काम किया।

7/12गौरव ने बताया कि आज बड़े फ्लैट्स में वॉकिंग क्लोसेट की जगह होती है। लेकिन कपड़ों के लिए एक अलग कमरा उनके घर में शुरू से हुआ करता था। ये वो जगह है जहां गौरव के कपड़े रखे जाते थे। वो यहीं तैयार होते थे।

8/12ये गौरव का दूसरा बेडरूम है। जब वो बड़े हुए तो इसी रूम में रहा करते थे। इस रूम में उनका बड़ा सा कंप्यूटर हुआ करता था और वो अक्सर वहीं पर अपना सारा समय बिताते थे।

9/12ये वो दीवार है जहां गौरव ने सलमान खान के पोस्टर लगाए थे। सलमान उनके आइडल रहे। एक्टर ने अपनी बॉडी भी कानपुर में रहने के दौरान बनाई थी।

10/12ये गौरव खन्ना के लिए उनके बचपन की सबसे खास जगह है। ये है उनका बाथरूम जहां वो अक्सर बबल बाथ लिया करते थे। अब भी जब गौरव कानपुर आते हैं तो इसी बाथरूम का इस्तेमाल करते हैं।

11/12ये गौरव के घर का किचन हैं। गौरव ने बताया कि बचपन के उनकी हाउस हेल्प जब खाना बनाती थी तो वो उन्हें परेशान करने के लिए गैस ऑफ करके भाग जाया करते थे।

12/12ये गौरव के घर की टैरेस है। यहीं सभी बहन-भाइयों ने होली के रंग उड़ाए और दीवाली के पटाखे फोड़े। गौरव के लिए कानपुर एक प्यारी याद है।
