गौरव खन्ना का घर अंदर से दिखता है ऐसा, बाथरूम थी सबसे फेवरेट जगह, इस आंगन में खेला क्रिकेट

टीवी सीरियल अनुपमा में अनुज बनकर हर घर में मशहूर होने वाले एक्टर गौरव खन्ना कानपुर के रहने वाले हैं। हाल में एक्टर ने अपना कानपुर का वो घर दिखाया जहां उनका बचपन गुजरा। गौरव ने अपना बेडरूम, बाथरूम, सलमान खान के पोस्टर वाली दीवार अपने फैंस को दिखाई। 

Usha ShrivasFeb 21, 2026 09:04 pm IST
1/12

अंदर से ऐसा दिखता है गौरव खन्ना का घर

गौरव खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपना कानपुर वाला घर दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस घर में गुजरा गौरव खन्ना का बचपन। यहीं से उन्होंने एक्टर बनने के सपने देखे थे जो सच हुए। देखिए अब ऐसा दिखता है गौरव खन्ना का बचपन।

2/12

एंट्रेंस

ये गौरव खन्ना के घर का एंट्रेंस है। एक्टर ने बताया कि उनका ये घर 4 मंजिला है। पहले फ्लोर पर वो और उनका परिवार रहता है। बीच वाले फ्लोर पर चाचा और चाची का परिवार और सबसे ऊपर ताऊ और ताई का परिवार रहा करता था।

3/12

आंगन

ये गौरव खन्ना के घर का आंगन हैं जहां उन्होंने खूब क्रिकेट खेला। ये जगह कभी पेड़ और पौधों से हरी भरी रहती थी। लेकिन अब यहां बस कुछ गमले बचे हैं।

4/12

डाइनिंग एरिया

ये गौरव खन्ना के घर डाइनिंग एरिया है। यहां एक साथ पूरा परिवार बैठकर खाना खाया करता था। अब गौरव मुंबई शिफ्ट हो गए हैं। बहनों की शादी हो गई तो बस उनके मम्मी पापा रह रहे हैं।

5/12

लिविंग रूम

ये लिविंग रूम हैं। गौरव ने बताया कि उनका घर का सामान नए घर में शिफ्ट हो रहा है इसलिए फर्नीचर कम है यहां। इस जगह परिवार साथ में क्वालिटी टाइम बिताया करता था।

6/12

बचपन का बेडरूम

ये गौरव खन्ना के बचपन का रूम है। इस रूम को वो अपनी बड़ी बहन के साथ शेयर करते थे। इसी रूम में उनकी मां कभी सीरियल कुमकुम और भाभी देखा करती थीं। बाद में गौरव ने कुमकुम सीरियल में बतौर लीड काम किया।

7/12

वॉकिंग क्लोसेट

गौरव ने बताया कि आज बड़े फ्लैट्स में वॉकिंग क्लोसेट की जगह होती है। लेकिन कपड़ों के लिए एक अलग कमरा उनके घर में शुरू से हुआ करता था। ये वो जगह है जहां गौरव के कपड़े रखे जाते थे। वो यहीं तैयार होते थे।

8/12

बेडरूम

ये गौरव का दूसरा बेडरूम है। जब वो बड़े हुए तो इसी रूम में रहा करते थे। इस रूम में उनका बड़ा सा कंप्यूटर हुआ करता था और वो अक्सर वहीं पर अपना सारा समय बिताते थे।

9/12

पोस्टर वॉल

ये वो दीवार है जहां गौरव ने सलमान खान के पोस्टर लगाए थे। सलमान उनके आइडल रहे। एक्टर ने अपनी बॉडी भी कानपुर में रहने के दौरान बनाई थी।

10/12

 बाथरूम

ये गौरव खन्ना के लिए उनके बचपन की सबसे खास जगह है। ये है उनका बाथरूम जहां वो अक्सर बबल बाथ लिया करते थे। अब भी जब गौरव कानपुर आते हैं तो इसी बाथरूम का इस्तेमाल करते हैं।

11/12

किचन

ये गौरव के घर का किचन हैं। गौरव ने बताया कि बचपन के उनकी हाउस हेल्प जब खाना बनाती थी तो वो उन्हें परेशान करने के लिए गैस ऑफ करके भाग जाया करते थे।

12/12

टैरेस

ये गौरव के घर की टैरेस है। यहीं सभी बहन-भाइयों ने होली के रंग उड़ाए और दीवाली के पटाखे फोड़े। गौरव के लिए कानपुर एक प्यारी याद है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनगौरव खन्ना का घर अंदर से दिखता है ऐसा, बाथरूम थी सबसे फेवरेट जगह, इस आंगन में खेला क्रिकेट