गुलजार के डायरेक्शन में बनी इन 10 फिल्मों को IMDb पर मिली शानदार रेटिंग, ये खूबसूरत कहानियां आत्मा खुश कर देंगी

गीतकार गुलज़ार ने अपने लिखे गीतों के अलावा डायरेक्ट की हुई फिल्मों से अलग जगह बनाई। अपने समय से कई आगे कहानी को गढ़ने वाले गुलजार ने कई ऐसे किरदार दिए जो याद रह गए। इनकी डायरेक्ट की हुई फिल्मों का म्यूजिक आत्मा में उतर जाता है। गुलजार के डायरेक्शन में बनी इन 10 फिल्मों की IMDb रेटिंग भी खास है। 

Usha ShrivasFeb 22, 2026 10:17 am IST
1/11

गुलजार की 10 बेतरीन फिल्में

गुलजार ने अपने करियर में सिर्फ शानदार गीत ही नहीं लिखे, इन शानदार फिल्मों का डायरेक्शन भी किया। इन फिल्मों की IMDb रेटिंग खुश कर देगी।

2/11

मेरे अपने

विनोद खन्ना के साथ फिल्म मेरे अपने साल 1971 में आई थी। इस फिल्म में मीना कुमारी, शत्रुघ्न सिन्हा ने अहम रोल निभाया था। फिल्म को IMDb पर 7।6 की रेटिंग मिली है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सफल साबित हुई थी।

3/11

कोशिश

1972 में गुलजार साहब ने कोशिश नाम की एक फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में जया बच्चन, संजीव कुमार लीड रोल में थे। ये फिल्म के गूंगे और बहरे कपल की कहानी थी। इस फिल्म को IMDb पर 8.4 की रेटिंग मिली हुई है।

4/11

परिचय

1972 में जया बच्चन और जीतेंद्र के साथ एक साथ फिल्म आई परिचय। इस फिल्म में एक्टर की परफॉरमेंस ने दिल जीता। इस फिल्म को IMDb पर 7.6 की रेटिंग मिली है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

5/11

मौसम

1975 में आई फिल्म मौसम इमोशन से भरी फिल्म है। इस फिल्म में संजीव कुमार और शर्मिला टैगोर ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म की स्क्रिप्ट ऐसे गढ़ी गई कि आप भी सीन के साथ बहते जाते हैं। बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट इस फिल्म को IMDb पर 8 रेटिंग मिली है।

6/11

किनारा

1977 में आई किनारा गुलजार की सबसे खूबसूरत फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र लीड रोल में थे। IMDb पर इस फिल्म को 6.8 की रेटिंग मिली थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप हुई।

7/11

अचानक

रोमांस को अपने गीतों में उतारने वाले गुलजार ने 1973 में आई क्राइम थ्रिलर फिल्म अचानक का डायरेक्शन किया था। इस फिल्म में विनोद खन्ना लीड रोल में थे। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई इस फिल्म को IMDb पर 7.1 की रेटिंग मिली है।

8/11

नमकीन

1982 में आई संजीव कुमार, शर्मिला टैगोर, शबाना आज़मी स्टारर फिल्म जुगनी नाम के किरदार के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी दिल छू लेगी। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सफल हुई थी और IMDb रेटिंग है 7.8।

9/11

अंगूर

गंभीर मुद्दों पर फिल्म बनाने वाले गुलजार ने दिल को खुश करने वाली फिल्म अंगूर भी बनाई थी। संजीव कुमार और देवेन वर्मा स्टारर 1982 में आई इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर हिट थी। इस फिल्म को IMDb 8.3 की रेटिंग मिली है।

10/11

इजाजत

1987 में एक फिल्म आई थी इजाजत। इस फिल्म में रेखा, अनुराधा पटेल नसीरुद्दीन शाह और कैमियो में शशि कपूर थे। फिल्म की कहानी अपने समय से बहुत आगे और दिल छूने वाली थी। एक लड़की माया जो लिव-इन पर भरोसा करती है। एक पति जो अपनी प्रेमिका को पत्नी के सामने भूला नहीं पाता। IMDb पर 8.3 रेटिंग वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म का गाना 'मेरा कुछ सामान तुम्हारे पास पड़ा है' आज भी पसंद किया जाता है।

11/11

माचिस

गुलजार ने 1997 में आई माचिस डायरेक्ट की थी। तब्बू और चंद्रचूर स्टारर इस फिल्म का गाना चप्पा चप्पा चरखा चले तो आपको याद ही होगा। फिल्म पॉलिटिकल ड्रामा पास बेस्ड थी। इस फिल्म को IMDb पर 7.7 की रेटिंग मिली है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सेमी-हिट साबित हुई थी।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनगुलजार के डायरेक्शन में बनी इन 10 फिल्मों को IMDb पर मिली शानदार रेटिंग, ये खूबसूरत कहानियां आत्मा खुश कर देंगी