जियोहॉटस्टार पर देखी साउथ की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म? कॉमेडी का भी तड़का है और रेटिंग भी अच्छी है

साउथ की फिल्में देखते हैं? अगर हां तो जियोहॉटस्टार पर ‘लुब्बर पंधु’ देखना। इसकी रेटिंग भी अच्छी है। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है और इसमें कॉमेडी का भी तड़का है। 

Vartika TolaniFeb 26, 2026 03:48 pm IST
1/8

साउथ स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म

'लुब्बर पंधु' देख ली? नहीं! अच्छी फिल्म है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी 8.1 है। इस फिल्म में स्पोर्ट्स ड्रामा भी दिखाया गया है और इंसानी जज्बातों व ईगो की कहानी भी बताई गई है। आइए आपको इस फिल्म के बारे में और बातें बताते हैं।

2/8

क्या है लुब्बर पंधु का मतलब?

फिल्म देखते वक्त आपको अपने बचपन के वो दिन याद आ जाएंगे जब गांव या मोहल्ले के मैचों में हार-जीत जिंदगी और मौत का सवाल बन जाती थी। टेनिस बॉल क्रिकेट (जिसे वहां 'लुब्बर पंधु' कहते हैं) को इतने असली ढंग से दिखाया गया है कि लगता है आप खुद बाउंड्री पर खड़े होकर मैच देख रहे हैं।

3/8

दो पीढ़ियों की टक्कर

कहानी दो लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, एक पुराने जमाने का धाकड़ बल्लेबाज 'गेथु' (दिनेश) और दूसरा आज का टैलेंटेड गेंदबाज 'अन्बू' (हरीश कल्याण)। दोनों अपनी जगह सही हैं, लेकिन दोनों का 'ईगो' इतना बड़ा है कि मैदान की लड़ाई घर तक पहुंच जाती है।

4/8

ससुर-दामाद का अनोखा ड्रामा

इसमें एक बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब अन्बू को गेथु की बेटी से प्यार हो जाता है। अब सोचो, जिस आदमी को आप मैदान पर हराना चाहते हो, वही आपका ससुर बनने वाला है! यह सिचुएशन फिल्म में कमाल का तनाव और कॉमेडी पैदा करती है।

5/8

मर्दों की 'मूंछ की लड़ाई

फिल्म बहुत ही खूबसूरती से दिखाती है कि कैसे मर्दों की बेमतलब की जिद और अहंकार की वजह से रिश्ते खराब होते हैं। गेथु और अन्बू, दोनों ही अच्छे इंसान हैं, लेकिन 'मैं उससे कम नहीं हूं' वाली फीलिंग उन्हें अपनों से दूर कर देती है।

6/8

सिर्फ क्रिकेट नहीं, समाज की हकीकत

फिल्म बहुत ही शांति से जातिवाद और भेदभाव जैसे गंभीर मुद्दों पर भी चोट करती है। यह दिखाती है कि कैसे खेल के मैदान पर भी टैलेंट से ज्यादा कभी-कभी आपकी पहचान मायने रखने लगती है, जो काफी इमोशनल कर देता है।

7/8

फिल्म की असली जान

आमतौर पर स्पोर्ट्स फिल्मों में औरतें सिर्फ सपोर्टिंग रोल में होती हैं, लेकिन यहां गेथु की पत्नी 'यशोदा' (स्वाशिका) और उसकी बेटी 'दुर्गा' असली हीरो हैं। वे इन दोनों 'पागल' मर्दों को आईना दिखाती हैं और फिल्म को सही दिशा में मोड़ती हैं। यशोदा का किरदार तो आपको हैरान कर देगा!

8/8

सिनेमा और यादों का तड़का

फिल्म में 90 के दशक के सुपरस्टार विजयकांत के प्रति जो दीवानगी दिखाई गई है, वह कमाल की है। अगर आप पुराने तमिल सिनेमा के शौकीन हैं, तो छोटे-छोटे 'रेफरेंस' और गाने आपको बहुत खुश करेंगे। आप ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनजियोहॉटस्टार पर देखी साउथ की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म? कॉमेडी का भी तड़का है और रेटिंग भी अच्छी है