
देशभर में आज यानी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। भगवान शिव में आस्था रखने वालों के लिए ये दिन बहुत खास है। आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी भगवान भोले के भक्त हैं।

2/7आज महाशिवरात्रि के मौके पर हम आपको उन सिलेब्स के नाम बता रहे हैं जिन्होंने भगवान शिव के टैटू शरीर पर गुदवाए हैं। इस लिस्ट में अनुपमा एक्टर सुधांशु पांडे का नाम भी शामिल है।

3/7बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन शिव के भक्त हैं। उन्होंने अपनी छाती पर भगवान शिव का चेहरा बनवाया है। उसके नीचे अजय ने अपने दोनों बच्चों, नायसा और युग का नाम लिखवाया है।

4/7संजय दत्त के बाएं कंधें पर भगवान शिव का चेहरा बना है। उसके नीचे संस्कृत में ओम नमः शिवाय लिखावाया है। इसके अलावा, संजय दत्त के शरीर पर कई और टैटूज भी हैं।

5/7सोहा अली खान के पति कुणाल खेमू के राइट पैर पर शिव का टैटू है। उन्होंने भगवान शिव का रूद्रा अवस्था गुदवाई हुई है।

6/7टीवी और बॉलीवुड एक्टर रोनित रॉय भी शिव के भक्त हैं उन्होंने अपने कंधे पर भगवान शिव का त्रिशूल और ओम शब्द गुदवाया हुआ है।

7/7अनुपमा एक्टर सुधांशु पांडे की बाजू पर भगवान शिव का छोटा सा त्रिशूल बना है। सुधांशु पांडे माहाकाल के भक्त हैं।
