शिव भक्त हैं ये सिलेब्स, किसी ने छाती तो किसी ने कंधे पर बनवाया महादेव का टैटू

Bollywood Celebs with Shiva Tattoos: आज यानी 15 फरवरी को देशभर में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड के कुछ सिलेब्स के नाम बता रहे हैं जो महादेव के भक्त हैं और शिव से जुड़े टैटू शरीर पर गुदवाए हैं। 

Harshita PandeyFeb 15, 2026 10:49 am IST
1/7

महाशिवरात्रि

देशभर में आज यानी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। भगवान शिव में आस्था रखने वालों के लिए ये दिन बहुत खास है। आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी भगवान भोले के भक्त हैं।

2/7

एक्टर्स जिन्होंने बनाए शिव के टैटू

आज महाशिवरात्रि के मौके पर हम आपको उन सिलेब्स के नाम बता रहे हैं जिन्होंने भगवान शिव के टैटू शरीर पर गुदवाए हैं। इस लिस्ट में अनुपमा एक्टर सुधांशु पांडे का नाम भी शामिल है।

3/7

अजय देवगन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन शिव के भक्त हैं। उन्होंने अपनी छाती पर भगवान शिव का चेहरा बनवाया है। उसके नीचे अजय ने अपने दोनों बच्चों, नायसा और युग का नाम लिखवाया है।

4/7

संजय दत्त

संजय दत्त के बाएं कंधें पर भगवान शिव का चेहरा बना है। उसके नीचे संस्कृत में ओम नमः शिवाय लिखावाया है। इसके अलावा, संजय दत्त के शरीर पर कई और टैटूज भी हैं।

5/7

कुणाल खेमू

सोहा अली खान के पति कुणाल खेमू के राइट पैर पर शिव का टैटू है। उन्होंने भगवान शिव का रूद्रा अवस्था गुदवाई हुई है।

6/7

रोनित रॉय

टीवी और बॉलीवुड एक्टर रोनित रॉय भी शिव के भक्त हैं उन्होंने अपने कंधे पर भगवान शिव का त्रिशूल और ओम शब्द गुदवाया हुआ है।

7/7

सुधांशु पांडे

अनुपमा एक्टर सुधांशु पांडे की बाजू पर भगवान शिव का छोटा सा त्रिशूल बना है। सुधांशु पांडे माहाकाल के भक्त हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनशिव भक्त हैं ये सिलेब्स, किसी ने छाती तो किसी ने कंधे पर बनवाया महादेव का टैटू
;;;