
मार्च में कई फिल्में और सीरीज ओटीटी में रिलीज होने वाली है। आइए बताते हैं कब और कहां आप कौनसी नई फिल्में और सीरीज देख सकते हैं।

2/10अनिल कपूर की फिल्म सुबेदार अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी 5 मार्च को। इसमें अनिल कपूर ने रिटायर सुबेदार अर्जुन मौर्या का किरदार निभाया है। राधिका मदान ने उनकी बेटी का किरदार निभाया है।

3/10हैल्लो बच्चों, सेल्फ मेड एजुकेटर अलख पांडे की लाइफ पर आधारित है। इस सीरीज में विनीत कुमार सिंह इंस्पायरिंग टीचर का किरदार निभा रहे हैं। इस सीरीज को प्रतिश मेहता ने डायरेक्ट किया है और इसमें विनीत के साथ गिरिजा ओक गोडबोले और विक्रम कोच्चर भी हैं। यह सीरीज 6 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

4/10जब खुली किताब का प्रीमियर 6 मार्च को ZEE5 पर होगा। इसमें पंकज कपूर, डिंपल कपाड़िया, अपारशक्ति खुराना भी अहम किरदार में हैं।

5/10तमिल फिल्म मेड इन कोरिया 2 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू होगी।

6/10जैज सिटी बंगाली थ्रिलर वेब सीरीज है जो सोनी लिव पर 19 मार्च 2026 को स्ट्रीम होगी।

7/10कोरियन ड्रामा को भारत में काफी पसंद किया जाता है। कोरियन ड्रामा बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड 6 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

8/10एक बार फिर चार्ली कॉक्स डेयरडेविल बनकर आएंगे डेयरडेविल: बॉर्न अगेन सीजन 2 से। यह जियो हॉटस्टार पर 25 मार्च को आएगी।

9/10स्टीव कारल रूस्टर के जरिए कॉमेडी में वापसी कर रहे हैं। यह कॉमेडी सीरीज है जो 9 मार्च को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

10/10फिल्म पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन नेटफ्लिक्स पर 6 मार्च को स्ट्रीम होगी। फिल्म में खूब एक्शन सीन्स दिखने वाले हैं।
