नेटफ्लिक्स पर आने वाली हैं ये 7 तगड़ी फिल्में, जानिए कैसा रहेगा फरवरी का आखिरी हफ्ता?

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फरवरी के आखिरी हफ्ते में कई फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। लेकिन इनमें से आपके लिए कौन सी अच्छी रहेगी? यह जानने के लिए जान लीजिए यह पूरी लिस्ट।

Puneet ParasharFeb 21, 2026 10:46 am IST
1/7

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते क्या क्या आएगा

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स सब्सक्राइबर्स के लिए महीने का आखिरी हफ्ता कैसा रहने वाला है? कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं? जान लीजिए पूरी लिस्ट, ताकि हफ्ते के उन दिनों में जब आप घर बैठकर आराम से सोफा पर रिलैक्स करना चाहते हैं, तो आपको नया कॉन्टेंट तलाशने के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़े।

2/7

टेलर टॉमलिंसन - प्रॉडिगल डॉटर

कुछ फनी लेकिन लॉजिकल देखना है तो टेलर टॉमलिंसन का यह शो आपके लिए है। लंबे वक्त बाद स्टैंडअप की रानी फिर एक बार अपने पुराने अंदाज में वापस आ रही है। जिसमें वह आस्था, धार्मिक आघात, कामुकता और मौत से डर जैसे मुद्दों पर खुलकर बात करेंगी और इस दौरान आपको जमकर हंसाएंगी भी।

3/7

बाकी डोऊ - द इनविन्सिबल समुराई

एनिमेटेड फिल्मों और सीरीज के दीवाने हैं तो अंडरग्राउंड एरिना के सबसे ताकतवर लड़ाकों की यह कहानी आपको मजेदार लग सकती है। इन फाइटर्स को एक ऐसे ऐतिहासिक खतरे का सामना करना है जिससे जीत पाना आसान नहीं होगा।

4/7

फॉर्म्युला वन - ड्राइव टु सर्वाइव

अगर ट्रैक पर सरपट दौड़ती रेसिंग कारें पसंद हैं तो आपको F1 रेसिंग कॉम्पटिशन की यह पर्दे के पीछे की कहानी बहुत पसंद आएगी। साल 2025 में हुई F1 रेसिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप में आपने वो देखा जो आपको टीवी पर दिखाया गया। या फिर वो जो आपने स्टेडियम में बैठकर देखा, लेकिन पर्दे के पीछे ऐसा बहुत कुछ चलता है जिसकी आपको भनक तक नहीं होती।

5/7

द ऑरफैन्स

कहानी दो ऐसे दोस्तों की है जो बचपन के यार रहे हैं। लेकिन वक्त के साथ उनमें फासले आ चुके हैं। अब उन्हें अपनी ये दूरियां भुलाकर साथ आने की एक वजह मिली है। दरअसल उस लड़की की एक कार एक्सीडेंट में जान चली गई है, जिसे वो दोनों पसंद करते थे। अब उसकी बेटी को अपना बदला चाहिए, जिसमें ये दोनों मिलकर उसकी मदद करेंगे।

6/7

पवने

कहानी 3 ऐसे लोगों की है जो बहुत अकेले हैं और अपने-अपने डिपार्टमेंट स्टोर की नौकरियों में मिलते हैं। एक-दूसरे के साथ रहकर उन्हें वो सुकून मिलता है जिसकी उन्हें लंबे वक्त से तलाश थी। इसी दौरान वो आपसी जुड़ाव और प्यार को भी समझने की कोशिश करते हैं।

7/7

स्ट्रिप लॉ

अगर अकेले बैठकर कुछ रोचक और मजेदार देखना चाहते हैं तो यह एनिमेटेड सीरीज आपके लिए है। कहानी एक जादूगर और एक वकील की है जो साथ मिलकर कुछ अनूठे कानूनी मामलों में थोड़ी दिलचस्पी और मजा पैदा करना चाहते हैं। दोनों की यह दोस्ती काफी मजेदार होने वाली है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजननेटफ्लिक्स पर आने वाली हैं ये 7 तगड़ी फिल्में, जानिए कैसा रहेगा फरवरी का आखिरी हफ्ता?