
नेटफ्लिक्स में भारत में ट्रेन्ड कर रहे टॉप 10 शोज की लिस्ट अपडेट होती रहती है। अब इस हफ्ते जो अभी शोज ट्रेन्ड कर रहे हैं वो हम आपको बताते हैं और जानते हैं कि नंबर 1 पर कौन है।

2/11कोहरा सीजन 2 इस लिस्ट में नंबर 1 पर है। बरुन सोबती और मोना सिंह की इस सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो का पहला सीजन भी काफी पसंद किया गया था और दूसरे सीजन ने भी कमाल कर दिया है।

3/11द नाइट एजेंट वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यह हॉलीवुड सीरीज है, एक एक्शन थ्रिलर सीरीज जिसमें गैब्रियल बासो लीड रोल में हैं।

4/11तीसरे नंबर पर है इमरान हाशमी की तस्करी वेब सीरीज। तस्करी जबसे स्ट्रीम हुई है तबसे ही नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है।

5/11कोरियन सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है भारत में। अब कोरियन सीरीज द आर्ट ऑफ सारा एक क्राइम थ्रिलर सीरीज इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है।

6/11पांचवें नंबर पर है कपिल शर्मा का शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो। इसका जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित वाला एपिसोड ट्रेन्डिंग पर है।

7/11छठे नंबर पर है डब्लूडब्लूई का रॉ शो। इस शो में रिंग का ड्रामा और एक्शन लोगों को पसंद आता है।

8/11ब्रिजर्टन शो सातवें नंबर पर है। इस शो का चौथा सीजन हाल ही में स्ट्रीम हुआ है और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

9/11कुणाल खेमू का वेब शो सिंगल पापा को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। यह शो 8वें नंबर पर।

10/11दिल्ली क्राइम का सीजन 3 अब 9वें नंबर पर है। शेफाली शाह और हुमा कुरैशी की यह वेब सीरीज पिछले साल नवंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

11/11द लिंकन लॉयर शो 10वें नंबर पर है। इस शो का नया सीजन यानी चौथा आया है जिसे पसंद किया जा रहा है।
