
पाकिस्तान में ट्रेंड कर रहीं टॉप 10 फिल्मों के नाम हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में 10 में से 7 बॉलीवुड फिल्में हैं। धुरंधर से लेकर मर्दानी 2 इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

2/11लिस्ट में पहले नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर है। फिल्म तीन हफ्तों से टॉप 10 की लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। यह फिल्म भारत में पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी।

3/11लिस्ट में दूसरे नंबर पर कृति सेनन और धनुष की रोमांटिक फिल्म तेरे इश्क में है। फिल्म चार हफ्तों से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

4/11लिस्ट में तीसरे नंबर पर आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म दम लगाके हईशा है। यह फिल्म भारत में साल 2015 में रिलीज हुई थी।

5/11लिस्ट में चौथे नंबर पर रणबीर कपूर की फिल्म बचना ऐ हसीनों है। यह फिल्म साल 2008 में सिनेमाघरों में भारत में रिलीज हुई थी।

6/11लिस्ट में 5वें नंबर पर अमेरिक बिबलिक्ल ड्रामा फिल्म नोह है। फिल्म 2014 को रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.8 है।

7/11लिस्ट में छठे नंबर पर यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक है। फिल्म 7 हफ्तों से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

8/11लिस्ट में 7वें नंबर पर अजय देवगन और रकुलप्रीत की फिल्म दे दे प्यार दे 2 है। फिल्म पिछले 6 हफ्तों से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

9/11लिस्ट में 8वें नंबर पर रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 है। फिल्म 5 हफ्तों से पाकिस्तान में टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

10/11लिस्ट में 9वें नंबर पर अमेरिकी एक्शन-थ्रिलर फिल्म द रिप है। फिल्म इसी साल जनवरी में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म 5 हफ्तों से नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है।

11/11लिस्ट में 10वें नंबर पर कोरियन रोमांटिक ड्रामा फिल्म इवन इफ दिस लव डिसअपीयर्स टूनाइट है। फिल्म दो हफ्तों से नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है।
