Netflix Top 10 Web Series: इन धांसू सीरीज पर भारी पड़ी ये एक हिंदी कहानी, आते ही सभी को पछाड़ा

Netflix Top 10 Web Series:नेटफ्लिक्स पर नई फिल्मों और सीरीज का धमाका हुआ है। आज की टॉप 10 की बात करें तो इसमें शानदार वेब सीरीज शामिल हैं। ये वेब सीरीज ऑडियंस को लगातार एंटरटेन कर रही हैं। एक तो दुनियाभर की टॉप में शामिल गई है।

Usha ShrivasFeb 18, 2026 11:16 pm IST
1/11

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं ये 10 वेबसीरीज

आज नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं ये 10 वेबसीरीज। एक हिंदी सीरीज ने आते ही सबको छोड़ा पीछे।

2/11

कोहरा 2

बरुन सोबती और मोना सिंह स्टारर वेब सीरीज कोहरा 2 देश के साथ विदेशों में भी छाई हुई है। इस सीरीज में एक मर्डर मिस्ट्री दिखाई गई है। कहानी की शुरुआत और अंत आपको सीट से हिलने नहीं देता। इसलिए कोहरा 2 देश में नंबर 1 और विदेशों में भी ट्रेंड कर रही है।

3/11

रॉ

WWE रॉ अब नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। पिछले महीने इसे सीरीज के रूप में रिलीज किया था और तक ये पसंद की जा रही है। आज ये सीरीज नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

4/11

द आर्ट ऑफ सारा

द आर्ट ऑफ सारा कोरियन सस्पेंस और थ्रिलर से भरी सीरीज है। ये सीरीज सारा किम के इर्द गिर्द रची गई है। वो एक झूठी पहचान बनाती है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

5/11

तस्करी

इमरान हाशमी की वेब सीरीज तस्करी पसंद की जा रही है। इस सीरीज में इमरान का किरदार इंटरनेशनल स्मगलर के गिरोह को पकड़ते हैं। ये सीरीज आज नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है।

6/11

द ग्रेट इंडिया कपिल शर्मा

द ग्रेट इंडिया कपिल शर्मा का हाल का एपिसोड खबरों में बना हुआ है। इस एपिसोड में ओ रोमियो की कास्ट शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, विशाल भारद्वाज, अविनाश तिवारी आए थे। ये एपिसोड ट्रेंड कर रहा है। आज नंबर 5 पर बना हुआ है।

7/11

द लिंकन लॉयर

नेटफ्लिक्स पर एक और शानदार सीरीज छाई हुई जिसका नाम है द लिंकन लॉयर। एक मशहूर वकील मिकी हॉलर क्रिमिनल जस्टिस की दुनिया में एक केस लड़ता है। ये सीरीज नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है।

8/11

अनफैमिलियर

नेटफ्लिक्स पर अनफैमिलियर नाम की जबरदस्त सीरीज आई है। 6 एपिसोड की जर्मन स्पाई थ्रिलर साइमन और मेरिट की कहानी है जो बर्लिन में एजेंट्स बन रह रहे हैं। ये सीरीज नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है।

9/11

ब्रिजर्टन  सीजन 4

ब्रिजर्टन सीजन 4 की कहानी एक अमीर लड़के और एक नौकरानी के प्रेम पर बेस्ड है। बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन को एक मास्क वाली पार्टी में उसका प्यार मिल जाता है। ये सीरीज नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है।

10/11

जेफ्री एपस्टीन फिल्थी रिच

जेफ्री एपस्टीन फिल्थी रिच नाम की सीरीज नेटफ्लिक्स पर अब ट्रेंड कर रही है। इस सीरीज में जेफ्री के काले कारनामों को दिखाया गया है। ये सीरीज नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।

11/11

सिंगल पापा

कुनाल खेमू की वेब सीरीज सिंगल पापा ऑडियंस के बीच लंबे समय से चल रही है। इस सीरीज में कुनाल खेमू के पिता बनने की इच्छा और एक बच्चे को गोद लेने की जंग को दिखाया गया है। ये सीरीज आज नंबर 10 पर ट्रेंड कर रही है।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनNetflix Top 10 Web Series: इन धांसू सीरीज पर भारी पड़ी ये एक हिंदी कहानी, आते ही सभी को पछाड़ा