10 हफ्तों से नेटफ्लिक्स टॉप 10 में ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर की 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई

अगर आप अच्छी बॉलीवुड फिल्म देखना चाहते हैं तो हम आपको नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही फिल्मों के नाम बता रहे हैं। इस लिस्ट में एक फिल्म ऐसी है जो 10 हफ्तों से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

Harshita PandeyFeb 28, 2026 03:59 pm IST
1/7

नेटफ्लिक्स टॉप 10

अगर आप अच्छी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको एक ऐसी बॉलीवुड फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो नेटफ्लिक्स टॉप 10 में 10 हफ्तों से ट्रेंड कर रही है।

2/7

जॉली एलएलबी 3

फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का नाम है जॉली एलएलबी 3। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी अहम रोल निभाते नजर आए थे।

3/7

10 हफ्तों से टॉप 10 में

ये फिल्म नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में 10 हफ्तों से बनी है। टॉप 10 की लिस्ट में अक्षय और अरशद की ये फिल्म 10वें नंबर पर है।

4/7

19 सितंबर को हुई थी रिलीज

जॉली एलएलबी 3 को सुभाष कपूर ने डायरेक्ट की है। फिल्म 19 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी।

5/7

100 करोड़ से ज्यादा की कमाई

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 116.75 करोड़ (नेट) की कमाई की थी।

6/7

आईएमडीबी रेटिंग 6.5

फिल्म में अरशद वारसी और अक्षय कुमार के साथ-साथ हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला, गजराज राव और अमृता राव जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है।

7/7

नेटफ्लिक्स टॉप 10

नेटफ्लिक्स टॉप 10 में जॉली एलएलबी के अलावा जो हिंदी फिल्में मौजूद हैं उनमें हक, दे दे प्यार दे 2, साथिया, तेरे इश्क में, दम लगाके हईशा और धुरंधर शामिल है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजन10 हफ्तों से नेटफ्लिक्स टॉप 10 में ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर की 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई