
अगर आप अच्छी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको एक ऐसी बॉलीवुड फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो नेटफ्लिक्स टॉप 10 में 10 हफ्तों से ट्रेंड कर रही है।

2/7फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का नाम है जॉली एलएलबी 3। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी अहम रोल निभाते नजर आए थे।

3/7ये फिल्म नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में 10 हफ्तों से बनी है। टॉप 10 की लिस्ट में अक्षय और अरशद की ये फिल्म 10वें नंबर पर है।

4/7जॉली एलएलबी 3 को सुभाष कपूर ने डायरेक्ट की है। फिल्म 19 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी।

5/7फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 116.75 करोड़ (नेट) की कमाई की थी।

6/7फिल्म में अरशद वारसी और अक्षय कुमार के साथ-साथ हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला, गजराज राव और अमृता राव जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है।

7/7नेटफ्लिक्स टॉप 10 में जॉली एलएलबी के अलावा जो हिंदी फिल्में मौजूद हैं उनमें हक, दे दे प्यार दे 2, साथिया, तेरे इश्क में, दम लगाके हईशा और धुरंधर शामिल है।
