
ऑरमैक्स मीडिया हर महीने टॉप 10 स्टार्स की लिस्ट जारी करती है, जिसका फैंस को हमेशा ही बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ऑरमैक्स मीडिया ने जनवरी 2026 की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में लगातार साउथ के स्टार्स का बोलबाला रहा है। इस बार भी शाहरुख और सलमान खान लिस्ट में टॉप पर नहीं आ सके। चलिए जानते हैं नंबर 1 पर किस एक्टर ने जगह बनाई है और कौन बॉटम पर है...

2/11ऑरमैक्स टॉप 10 मीडिया की रिपोर्ट में बीते कई महीनों से अगर किसी एक्टर ने अपनी जगह बनाई हुई है तो वो कोई और नहीं, बल्कि बाहुबली फेम साउथ सुपरस्टार यानी प्रभास हैं। इस मंथ भी प्रभास नंबर वन पर हैं।

3/11दूसरे नंबर पर साउथ एक्टर थलापति विजय हैं। ये भी लगातार दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।

4/11'पुष्पा 2' एक्टर अल्लू अर्जुन इस बार तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

5/11बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने चौथे नंबर पर हैं।

6/11साउथ सुपरस्टार महेश बाबू लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

7/11ऑरमैक्स की लिस्ट में अजित कुमार छठे पर आ गए हैं।

8/11आरआरआर फेम रामचरण ने इस लिस्ट में सातवें पर जगह बनाई है।

9/11लिस्ट में आठवें नंबर पर आरआरआर फेम जूनियर एनटीआर हैं।

10/11बॉलीवुड दबंग सलमान खान ने पवन कल्याण की जगह लेकर लिस्ट में नौवें पर आए गए हैं।

11/11एक्टर अक्षय कुमार भी इस लिस्ट में दसवें नंबर पर हैं।
