Prime Video Top 10: इन साउथ फिल्मों के आगे नहीं चला बॉलीवुड, टॉप 10 में ट्रेंड कर रही हैं ये फिल्में

प्राइम वीडियो पर ये 10 फिल्में छाई हुई हैं। हैरान वाली बात ये है कि इसमें एक भी हिंदी फिल्म नहीं हैं। साउथ की फिल्मों का कब्जा और एकाध इंग्लिश फिल्म ने अपनी जगह बनाई है। इस ट्रेंडिंग लिस्ट में एक ऐसी भी फिल्म शामिल है जो पिछले हफ्तों से नंबर 1 पर बनी हुई है।

Usha ShrivasFeb 18, 2026 08:39 pm IST
1/11

आज की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्में

आज अमेजन प्राइम वीडियो पर ये 10 फिल्में ट्रेंड कर रही है। इसमें एक भी हिंदी फिल्म शामिल नहीं है।

2/11

‘नारी नारी नादेमा मुरारी’

नारी नारी नादेमा मुरारी नारी नारी नादेमा मुरारी एक तेलुगू फिल्म है जो OTT पर आते ही ट्रेंड में छा गई। ये फिल्म अपनी मजेदार कहानी के लिए पसंद की जा रही है। फिल्म की कहानी एक तीन लोगों के इर्द गिर्द घूमती है। ये लव ट्राएंगल ऑडियंस को पसंद आ रहा हा। फिल्म में अरुण कल्याण। संतोषी शर्मा और इश्वार्य ने लीड किरदार निभाए हैं। फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

3/11

वनावीरा

वनावीरा एक तेलुगू एक्शन फिल्म है। कहानी एक ऐसे शख्स के इर्दगिर्द रची गई है जिसकी बाइक चुनावी रैली के लिए छीन ली जाती है। आत्मसम्मान और गरीमा की इस लड़ाई को पसंद किया जा रहा है। फिल्म प्राइम वीडियो पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

4/11

GST

GSTकन्नड़ हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसे सृजन लोकेश ने एक्टिंग के साथ डायरेक्शन का काम किया है। फिल्म में गिरिजा लोकेश भी हैं। GST नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही हैं।

5/11

वा वाथियार

नालन कुमारसामी के डायरेक्शन में बनी फिल्म वा वाथियार एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में कार्ति ने लीड रोल निभाया है। ये फिल्म प्राइम पर नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है।

6/11

महासेना

तमिल फिल्म महासेना इन दिनों खबरों में बनी हुई है। मिट्री और थ्रिलर से भरी फिल्म की कहानी पसंद की जा रही है। प्राइम वीडियो पर ये फिल्म नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है।

7/11

लव मी लव मी

लव मी लव मी एक टीन इंग्लिश रोमांस ड्रामा फिल्म जो पसंद की जा रही है। फिल्म की कहानी सच और सीक्रेट्स की है। अनोखी लव स्टोरी है। ये फिल्म प्राइम पर नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है।

8/11

The Wrecking Crew

The Wrecking Crew पिछले करीब तीन हफ्तों से प्राइम वीडियो की टॉप ट्रेंड 10 फिल्मों में शामिल है। फिल्म की कहानी दो सौतेले भाइयों के आपसी क्लैश, बहस के इर्द गिर्द रची गई है। फिल्म प्राइम पर नंबर 7 पर ट्रेंड पर बनी हुई है।

9/11

Kombuseevi

तमिल फिल्म Kombuseevi एक गैंग्स्टर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की कहानी दो लोगों के पुराने विवाद से जुड़ी है। प्राइम वीडियो पर ये फिल्म नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है।

10/11

पेट्स ऑन ए ट्रेन

एक एनिमेटेड फिल्म पेट्स ऑन ए ट्रेन बच्चों के साथ यूथ में भी पसंद की जा रही है। वैसे तो ये एक फ्रेंच फिल्म है लेकिन इंग्लिश में देखी जा सकती है। फिल्म नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।

11/11

चिकातिलो

शोभिता धुलिपाला फिल्म चिकातिलो में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए तारीफें बटोर रही हैं। इस फिल्म की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड है। ये फिल्म पिछले कुछ हफ्तों से ट्रेंड में बनी है और आज नंबर 10 पर बनी हुई है।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनPrime Video Top 10: इन साउथ फिल्मों के आगे नहीं चला बॉलीवुड, टॉप 10 में ट्रेंड कर रही हैं ये फिल्में
;;;