
फरवरी के आखिरी दिन आज ये 10 फिल्में टॉप 10 में बनी हुई हैं। हिंदी, इंग्लिश और साउथ की फिल्मों का हो रहा है धमाका।

2/11श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म इक्कीस लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पर बेस्ड थी। इस फिल्म में अगस्त्या नंदा ने लीड किरदार निभाया था और धर्मेंद्र ने उनके पिता के रोल में थे बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप रही। लेकिन अब प्राइम वीडियो पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

3/11प्रियंका चोपड़ा स्टारर इंग्लिश फिल्म द ब्लफ भी ऑडियंस को पसंद आ रही है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी एक कैरेबियन महिला के अतीत से जुड़ा है। फिल्म प्राइम वीडियो पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

4/11कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं मेरा मैं तेरा तू मेरी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। लेकिन ये रोम-कॉम फिल्म अब OTT पर देखी जा रही है। फिल्म प्राइम वीडियो पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

5/11प्राइम वीडियो पर हनी नाम को तेलुगू फिल्म छाई हुई है। ये एक शानदार हॉरर थ्रिलर फिल्म है जो ऑडियंस को सीट से हिलने नहीं दे रही है। ये फिल्म आज नंबर -4 पर ट्रेंड कर रही है।

6/11इस लिस्ट में एक और तेलुगू हॉरर थ्रिलर फिल्म ने अपनी जगह बनाई है। फिल्म का नाम है ईशा जो एक साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में हेबह पटेल, अखिल राज ने लीड किरदार निभाया है। ईशा आज नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है।

7/11द एस्ट्रोनॉट नाम की एक अमेरिकन साइंस फिक्शन फिल्म ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर हो रही है। फिल्म का प्लॉट नासा के एस्ट्रोनॉट से जुड़ा हुआ है। ये फिल्म आज नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है।

8/11हॉट स्पॉट 2 एक तमिल एंथोलॉजी फिल्म है, जिसकी तीनों कहानियां आपस में जुड़ी हुई हैं। फिल्म की ये कहानियां रिश्तों की सच्चाई, सामाज के बनाए नियम, मॉडर्न लाइफ के बारे में बात करती हैं। फिल्म प्राइम वीडियो पर नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है।

9/11नारी नारी नादेमा मुरारी एक शंद्र तेलुगू फिल्म है जो लव ट्रायंगल पर बेस्ड है। ये कहानी ऑडियंस को पसंद आ रही है और किरदार हिट हो चुके हैं। फिल्म कुछ समय से ट्रेंड में बनी हुई है। आज नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है।

10/11सैयामी खेर और गुलशन देवैया की फिल्म 8 am मेट्रो ऑडियंस के बीच पहले से चर्चित है। इस फिल्म की कहानी दो ऐसे अजनबियों के बीच के रिश्ते की है जो मेट्रो में इत्तेफाक से मिलते हैं। इसी मुलाकात के बाद दोनों के बीच एक रिश्ते की शुरुआत होती है। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।

11/11वनवीरा नाम की एक तेलुगू फिल्म छाई हुई है। इस फिल्म की कहानी के साधारण से शख्स के इर्द गिर्द घूमती है जिसकी बाइक छीन ली जाती है। आत्मसम्मान की इस लड़ाई को पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म नंबर 10 पर ट्रेंड कर रही है।
