
श्याम बेनेगल हिंदी सिनेमा के एक ऐसे डायरेक्टर रहे हैं, जिनकी फिल्मों दिल को छू जाती हैं। अपने करियर में श्याम ने कई आईकॉनिक फिल्में बनाई हैं, जिन्हें आज भी देखन फैंस बेहद पसंद करते हैं। आज भले ही श्याम बेनेगल इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो अपनी फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं। आज हम आपको श्याम बेनेगल की 10 आइकॉनिक फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...

2/10साल 1974 में श्याम बेनेगल ने फिल्म 'अंकुर' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। श्याम की ये फिल्म सामाजिक मुद्दों पर आधारित थी। इस फिल्म ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला दी थी। 'अंकुर' ने 40 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड जीते थे। श्याम के साथ शबाना आजमी की भी ये पहली फिल्म थी।

3/10श्याम बेनेगल की ये 'मंडी' फिल्म में शबाना आजमी, स्मिता पाटिल, नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म समाज की उन महिलाओं की कहानी है जो गुजारा करने के लिए अपना शरीर बेचती हैं। इसका संबंध वेश्यालय से भी रहा। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

4/10श्याम बेनेगल की कलयुग महाभारत से प्रेरित है। इसकी कहानी में कलयुगी परिवार के बीच कारोबार को लेकर होने वाली दुश्मनी को दिखाया गया था। इस मूवी में राज बब्बर, शशि कपूर, सुप्रिया पाठक, अनंत नाग, रेखा, कुलभूषण खरबंदा, सुषमा सेठ जैसे दिग्गज कलाकार थे।

5/10जुबैदा श्याम बेनेगल की शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में एक अलग ही प्रेम कहानी दिखाई गई है। मूवी में रेखा, करिश्मा कपूर और मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं।

6/10श्याम की फिल्म भूमिका में अमोल पालेकर, स्मिता पाटिल, अनंत नाग, अमरीश पुरी और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इसमें दिखाया गया कि कैसे एक फेमस मराठी एक्ट्रेस की जिंदगी में पुरुष आते हैं और उसकी लाइफ में कई बदलाव होते हैं।

7/10निशांत में दिखाया गया कैसे गांव के उच्च वर्ग के लोग गांव के लोगों का शोषण और उत्पीड़न करते थे। इस मूवी में शबाना आजमी, गिरीश कर्नाड, नसीरुद्दीन शाह, अनंत नाग, अमरीश पुरी, स्मिता पाटिल जैसे कलाकार थे। इस फिल्म को शिकागो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन प्लेक अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

8/10साल 2023 में आई मुजीब फिल्म शेख मुजीबुर्रहमान की जिंदगी पर आधारित एक बायोपिक है। इसमें शेख मुजीब की भूमिका अर्जुन चक्रवर्ती ने निभाई है।

9/10यह फिल्म एक वृद्ध व्यक्ति के जीवन के संघर्ष को दर्शाती है, जो अपने बेटे की मौत के बाद अपने जीवन को फिर से शुरू करने की कोशिश करता है।

10/10जुनून फिल्म एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित थी, जिसमें शाही परिवार की कहानी को दिखाया गया था। फिल्म में शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह और शशि कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई।
