फैमिली मूवीज के किंग हैं सूरज बड़जात्या, जान लीजिए उनकी टॉप 7 फिल्मों की लिस्ट

सूरज बड़जात्या को उन फिल्ममेकर्स में गिना जाता है जिन्होंने भारत में फैमिली के साथ मूवी देखने वाला कल्चर शुरू करने में अहम योगदान दिया है। आज सूरज बड़जात्या के बर्थडे पर जानिए उनकी टॉप 7 फिल्मों की लिस्ट।

Puneet ParasharFeb 22, 2026 10:31 am IST
1/8

सूरज बड़जात्या की टॉप 7 फिल्में

दिग्गज फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या आज 22 फरवरी को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूरज और राजश्री प्रोडक्शन्स ने बॉलीवुड को एक अलग ही मुकाम तक पहुंचाने का काम किया है। आज भले ही लोग मारधाड़ और खून-खराबे वाली फिल्मों को ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं, लेकिन एक दौर था जब लोग फैमिली मूवीज देखना पसंद करते थे। सूरज बड़जात्या उस दौर के बेताज बादशाह रहे हैं। तो चलिए आज जानते हैं उनकी टॉप 7 फिल्मों के बारे में जिनकी IMDb पर रेटिंग सबसे हाई है।

2/8

मैंने प्यार किया (IMDb: 7.3)

बतौर लीड एक्टर यह सलमान खान की पहली फिल्म थी। इसी फिल्म में उन्हें रातोरात सुपरस्टार बना दिया था। कहानी की बात करें तो यह प्रेम और सुमन के मासूम इश्क की कहानी है, जो उनके परिवारों के खिलाफ होने के बावजूद एक साथ होने की जिद करते हैं।

3/8

हम आपके हैं कौन (IMDb: 7.5)

इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिना जाता है। यह फैमिली मूवी वेडिंग सेलिब्रेशन्स और एक जॉइंट फैमिली की कहानी को बड़ी खूबसूरती से दिखाती है। सलमान खान और माधुरी दीक्षित की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

4/8

हम साथ साथ हैं (IMDb: 6.4)

यह फिल्म 'रामायण' के मॉर्डन वर्जन जैसी है। एक बड़ी जॉइंट फैमिली के बीच बनती बिगड़ती चीजों को यह मूवी बड़ी खूबसूरती से दिखाती है। फिल्म दिखाती है कि कैसे कई बार गलतफहमियां एक खुशहाल परिवार को तोड़ने का काम करती हैं।

5/8

विवाह (IMDb: 6.7)

शाहिद कपूर और अमृता राव की यह फिल्म 'सगाई से शादी तक' के सफर की एक बेहद खूबरूरत ढंग से गढ़ती है। यह फिल्म दिखाती है कि सच्चा प्यार शारीरिक सुंदरता से परे होता है। फिल्म के क्लाइमैक्स में आने वाला ट्विस्ट लोगों का दिल जीत गया था।

6/8

ऊंचाई (IMDb: 7.0)

राजश्री प्रोडक्शंस की यह फिल्म दोस्ती की ताकत पर बेस्ड थी। कहानी तीन बुजुर्ग दोस्तों की कहानी है जो अपने गुजर चुके दोस्त की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए माउंट एवरेस्ट बेस कैंप की चुनौतीपूर्ण यात्रा पर निकलते हैं। यह फिल्म उम्र के इस पड़ाव पर भी जीने के जज्बे को सलाम करती है।

7/8

प्रेम रतन धन पायो (IMDb: 4.4)

इस फिल्म के जरिए सलमान खान ने लंबे वक्त बाद सूरज बड़जात्या के 'प्रेम' के रूप में वापसी की थी। यह फिल्म राजा-महाराजाओं के बैकड्रॉप पर आधारित है और पारिवारिक साजिशों के बीच भाई-चारे और प्रेम के महत्व को समझाती है। फिल्म का सेट और म्यूजिक काफी पसंद किया गया था।

8/8

मैं प्रेम की दीवानी हूं (IMDb: 3.8)

यह फिल्म राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म 'चितचोर' का रीमेक थी। इसमें ऋतिक रोशन, करीना कपूर और अभिषेक बच्चन ने लीड रोल प्ले किए थे। इसमें एक ही नाम (प्रेम) के 2 लोगों की वजह से पैदा हुई गलतफहमी के चलते एक लव ट्राएंगल बन जाता है। लेकिन फिर चीजें आगे किस तरह सॉल्व होती हैं, यही फिल्म की कहानी है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनफैमिली मूवीज के किंग हैं सूरज बड़जात्या, जान लीजिए उनकी टॉप 7 फिल्मों की लिस्ट