साउथ की 7 बेस्ट गैंगस्टर ड्रामा फिल्में, IMDb पर मिली है 8 से ऊपर की रेटिंग, पुष्पा-KGF को भूल जाओ

अगर गैंगस्टर ड्रामा फिल्में देखने के शौकीन हो तो इन 7 साउथ फिल्मों को जरूर देखें। इन फिल्मों की IMDb रेटिंग आपके होश उठा देगी। इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त सफलता मिली। साउथ में सिर्फ पुष्पा या KGF ही नहीं इन गैंगस्टर ड्रामा फिल्मों ने भी कमाल किया।

Usha ShrivasFeb 21, 2026 09:55 pm IST
1/8

साउथ की 7 जबरदस्त गैंगस्टर फिल्में

साउथ की 7 जबरदस्त गैंगस्टर फिल्में जिन्होंने कमाल कर दिया। एक्टर को गैंगस्टर के रूप में पसंद किया गया। फ्री टाइम में इन फिल्मों को जरूर देखें।

2/8

आरण्य कांडम

साल 2010 में एक तमिल गैंगस्टर ड्रामा फिल्म आरण्य कांडम में रिलीज हुई थी। एक जबरदस्त गैंगस्टर ड्रामा फिल्म जिसकी कहानी एक बूढ़े हो रहे डॉन सिंग्पेरुमल यानी जैकी श्रॉफ के इर्द गिर्द घूमती है। कोकेन का बिजनेस है और दो माफियाओं में टक्कर। इस फिल्म को IMDb पर 8।4 की रेटिंग मिली हुई है।

3/8

वडा चेन्नई

धनुष स्टारर फिल्म वडा चेन्नई साल 2018 में आई शानदार फिल्म है। इस फिल्म में एक कैरम खेलने वाला खिलाड़ी कैसे गैंगस्टर बन जाता है और कैसे दो गैंग के बीच लड़ता है इस बारे में है। इस फिल्म को IMDb पर 8।4 की रेटिंग मिली हुई है।

4/8

विक्रम वेधा

साल 2017 में आर माधवन और विजय सेतुपति की फिल्म विक्रम वेधा आई थी। इस फिल्म की कहानी एक पुलिस वाले और गुंडे की तलाश पर टिकी है। लेकिन इस फिल्म में जबरदस्त गैंगस्टर ड्रामा, मजेदार ट्विस्ट दिखाया गया है। फिल्म को IMDb पर 8।2 की रेटिंग मिली हुई है। विक्रम वेधा पर हिंदी में भी फिल्म बनी थी जिसमें ऋतिक रोशन और सैफ अली खान ने लीड रोल किया।

5/8

Pudhu Pettai

साल 2006 में धनुष स्टारर फिल्म Pudhu Pettai आई थी। इस फिल्म की कहानी धनुष के किरदार के इर्द गिर्द रची गई। मां को मरा हुआ देख वो घर से भाग जाता है और फिर एक गैंग में शामिल हो जाता है। अपने बॉस का दाहिना हाथ बनकर वो क्राइम की दुनिया में अपनी पहचान बना लेता है। इस फिल्म को IMDb पर 8।4 की रेटिंग मिली हुई है।

6/8

पोकिरी

महेश बाबू के करियर साल 2006 में आई फिल्म पोकिरी ने अहम रोल निभाया है। एक्टर के ड्यूल किरदारों को पसंद किया गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी सफल हुई कि बाद में विजय के साथ इसे तमिल और बाद में सलमान खान के साथ हिंदी में बनाया गया। हिंदी फिल्म थी वांटेड। वहीं महेश बाबू की फिल्म पोकिरी को IMDb पर 8 की रेटिंग मिली हुई है।

7/8

कैथी

कैथी तमिल फिल्म कैथी को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला था। फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान पर होती है जो जेल से छूटने के बाद वो पहली बार अपनी बेटी से मिलने वाला होता है। दो गैंगस्टर के बीच की इस कहानी को 8।4 की रेटिंग मिली हुई है। अजय देवगन ने कैथी का हिंदी रीमेक भोला भी बनाया था।

8/8

Ulidavaru Kandanthe

एक कन्नड़ फिल्म Ulidavaru Kandanthe जो साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी एक जर्नलिस्ट के इर्द गिर्द घूमती है जो केस की जांच के लिए कई रास्तों से गुजरता है। फिल्म को IMDb पर 8।3 की रेटिंग मिली हुई है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनसाउथ की 7 बेस्ट गैंगस्टर ड्रामा फिल्में, IMDb पर मिली है 8 से ऊपर की रेटिंग, पुष्पा-KGF को भूल जाओ