कॉमेडी फिल्म, फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं आप, 7.4 है इसकी IMDb रेटिंग

South Comedy Film: साउथ की एक मजेदार कॉमेडी फिल्म है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी में है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है।

Vartika TolaniFeb 17, 2026 11:56 pm IST
1/7

साउथ की कॉमेडी फिल्म

अगर आप बोर हो रहे हैं और कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जिसे देखकर आपका दिमाग रिलैक्स हो जाए और हंसी न रुके तो ये फिल्म आपके लिए ही बनी है। आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

2/7

फिल्म का नाम और कहानी

इस फिल्म का नाम 'जाति रतनालू' (Jathi Ratnalu) है। फिल्म की कहानी तीन पक्के दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है— श्रीकांत, शेखर और रवि। ये तीनों खुद को बहुत बड़ा 'तीरंदाज' समझते हैं, लेकिन असल में होते बेवकूफ हैं। इनके बीच की केमिस्ट्री और फालतू की बातें सुनकर ही आपकी हंसी छूट जाती है।

3/7

कोई लॉजिक नहीं, सिर्फ मैजिक

इस फिल्म को देखते समय अपना दिमाग घर पर छोड़ कर बैठना पड़ता है। फिल्म खुद कहती है कि इसमें कोई 'लॉजिक' नहीं है। यहां छोटी से छोटी बात का बतंगड़ बनता है और ऐसी सिचुएशन्स पैदा होती हैं जो बिल्कुल पागलपन भरी होती हैं, लेकिन जबरदस्त गुदगुदाती हैं।

4/7

नवीन पॉलीशेट्टी की 'बोलती' बंद कर देने वाली एक्टिंग

नवीन पॉलीशेट्टी ने इस फिल्म में जान फूंक दी है। जिस तरह से वो टूटी-फूटी अंग्रेजी झाड़ते हैं और मासूमियत के साथ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, वो देखने लायक है। उनके साथ राहुल रामकृष्ण और प्रियदर्शी की जोड़ी 'सोने पे सुहागा' है।

5/7

कोर्ट रूम सीन

आमतौर पर फिल्मों के कोर्ट सीन गंभीर होते हैं, लेकिन इसका क्लाइमेक्स वाला कोर्ट सीन इतना फनी है कि आप पेट पकड़कर हंसने लगेंगे। एक मर्डर केस की सुनवाई के दौरान जो तर्क-वितर्क और बकवास दलीलें दी जाती हैं, वो फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट है।

6/7

छोटे शहर का बड़ा टशन

फिल्म की शुरुआत जोगिपेट (जहाँ के ये तीनों रहने वाले हैं) से होती है। छोटे शहर के लड़कों का बड़े शहर (हैदराबाद) जाकर 'सेट' होने का सपना और वहां जाकर उनके साथ जो 'मोये-मोये' होता है, उसे बहुत ही देसी तरीके से दिखाया गया है।

7/7

शुद्ध और साफ-सुथरा मनोरंजन

इस फिल्म की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें पूरी तरह से क्लीन कॉमेडी है। इसमें कोई अश्लीलता या फालतू का खून-खराबा नहीं है। आप आराम से अपने दोस्तों या परिवार के साथ बैठकर इस 'कॉमेडी सर्कस' का मजा ले सकते हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनकॉमेडी फिल्म, फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं आप, 7.4 है इसकी IMDb रेटिंग
;;;