
अगर आपको साउथ की फिल्में पसंद हैं और दिमाग घुमाने वाले थ्रिलर आपको किक देते हैं तो एक धांसू सजेशन है। इंट्रेस्टिंग बात है कि यह फिल्म सस्पेंस के साथ आपको हंसाती है यानी थ्रिलर-कॉमेडी है। एक ऐसी फिल्म जिसके यूट्यूब पर 52 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है। यह एक ऐसे जासूस की कहानी है जो केस सॉल्व करने के चक्कर में खुद पुलिस के लपेटे में आ जाता है। इतना ही नहीं इसके बाद उसकी लाइफ में जो होता है उससे कई शॉकिंग षड्यंत्र और जुर्म सामने आते हैं। यह फिल्म हिंदी दर्शकों के लिए मसाले से भरपूर है।

2/9फिल्म का नाम है एजेंट साइ श्रीनिवासा अत्रेय। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका सेंट्रल कैरेक्टर है- आत्रेय। वह कोई जेम्स बॉन्ड टाइप सुपरहीरो नहीं है बल्कि नेल्लोर का एक छोटा सा जूसस है। आत्रेय खुद को बहुत स्मार्ट समझता है। उसका ह्यूमर और काम करने का तरीका सीधे आपको फिल्म से कनेक्ट कर देगा।

3/9फिल्म की खासियत ये है कि बोरिंग जासूसी वाली कहानी नहीं बल्कि इसमें कॉमेडी भी है जिससे आपको पूरे समय इंगेज रखेगी। मूवी में डायरेक्टर स्वरूप आरजे ने कॉमेडी और सीरियस इन्वेस्टिगेशन का बेहतरीन तालमेल बिठाया है। यह फिल्म हॉलीवुड के 'शरलॉक होम्स' को एक मजेदार भारतीय रंग में पेश करती है।

4/9कहानी एक छोटे से केस से शुरू होती है। इसमें आत्रेय रेलवे ट्रैक पर मिलने वाली लावारिस लाशों की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करता है। वह जैसे-जैसे इस मामले की तह में जाता है उसे धर्म-कर्म के नाम पर हो रहे एक खतरनाक अपराध का पता चलता है जो हर किसी को चौंका देता है।

5/9हिंदी दर्शक नवीन पोलिशेट्टी के चेहरे से बखूवी वाकिफ हैं। उनको आपने छिछोरे फिल्म में एसिड के रोल में देखा है। इस फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग रेंज दिखाई है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और सीरियस सीक्वेंस में उनकी इंटेंसिटी लाजवाब है।

6/9दक्षिण भारतीय फिल्मों का मतलब सिर्फ मार-धाड़ नहीं होता। यह फिल्म उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो दिमाग चकरा देने वाली मिस्ट्री पसंद करते हैं। इसकी कहानी की जड़ें भारतीय समाज और मान्यताओं से जुड़ी हैं, जिससे हिंदी दर्शक जुड़ाव महसूस करेंगे।

7/9फिल्म का स्क्रीनप्ले इतना टाइट है कि आप एक पल के लिए भी स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाएंगे। हर छोटा सुराग कहानी के अंत में एक बड़े रहस्य से जुड़ता है। इसमें फालतू के गानों या रोमांस के लिए जगह नहीं दी गई है, जो इसे एक प्योर थ्रिलर बनाता है। आप फिल्म में लास्ट तक इंगेज रहेंगे।

8/9फिल्म की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह सच्ची घटनाओं से इंस्पायर्ड है। इसका सबूत फिल्म के आखिर में अखबार की कटिंग के रूप में दिखाया गया है। कॉमेडी और थ्रिलर का यह कॉम्बो दर्शकों को खूब पसंद आया और मात्र 1 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 20 करोड़ से ज्यादा का बिजनस किया था।

9/9अगर आप बोरियत से दूर कुछ ओरिजिनल और थ्रिलिंग देखना चाहते हैं, तो एजेंट साई श्रीनिवास आत्रेय आपकी लिस्ट में टॉप पर होनी चाहिए। यह फिल्म यूट्यूब, अमेजन प्राइम और एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।
