ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने दी गुड न्यूज, शेयर की अपने नए घर की तस्वीरें, नजरें हटाना होगा मुश्किल

तारा सुतारिया ने मुंबई में अपना पहला घर खरीदा है। एक्ट्रेस ने अपने नए घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो काफी वायरल हो रही हैं।

Sushmeeta SemwalFeb 23, 2026 11:36 pm IST
1/8

तारा सुतारिया

तारा सुतारिया ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। कुछ दिनों पहले ब्रेकअप की खबरों के बाद अब एक्ट्रेस के फैंस के लिए गुड न्यूज आई है। एक्ट्रेस ने अपने लिए नया घर खरीदा है।

2/8

तारा सुतारिया का नया घर

तारा ने अपना नया घर लिया है। यह तारा का पहला घर है जो उन्होंने खरीदा है। फोटोज शेयर कर तारा ने लिखा, नई शुरुआत से एंडलेस हंसी तक और प्यार जो मेरा पहला घर है और इसी के साथ मैं 2026 का खुले हाथों से स्वागत करती हूं।

3/8

खूबसूरती से है सजाया

तारा का यह घर काफी कोजी है और इसे उन्होंने अपने स्टाइल से डेकोरेट किया है। हर कोने को उन्होंने खूबसूरती से सजाया है।

4/8

पियानो भी रखा है

तारा ने अपने घर में पियानो तक रखा है क्योंकि उन्हें भी पियानो बजाना पसंद है।

5/8

फूल और कैंडल से सजाया

तारा ने अपने घर को खूबसूरत फूलों और कैंडल्स से डेकोरेट किया है।

6/8

सभी ने दी बधाई

तारा को इस घर के लिए फैंस और कई सेलेब्स ने बधाई दी है जिसमें रिया चक्रवर्ती, दिशा पाटनी, बादशाह समेत कई स्टार्स शआमिल हैं।

7/8

प्रोफेशनल लाइफ

तारा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब फिल्म टॉक्सिक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ यश, कियारा आडवाणी, नयंतारा, हुमा कुरैशी भी हैं।

8/8

तारा-वीर ब्रेकअप

बता दें कि इस साल के शुरुआत में खबर आई कि तारा और वीर पहारिया का ब्रेकअप हो गया है। पिछले साल ही दोनों ने रिलेशन कन्फर्म किया था, लेकिन इस साल के शुरुआत में ही दोनों अलग हो गए।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने दी गुड न्यूज, शेयर की अपने नए घर की तस्वीरें, नजरें हटाना होगा मुश्किल