
तारा सुतारिया ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। कुछ दिनों पहले ब्रेकअप की खबरों के बाद अब एक्ट्रेस के फैंस के लिए गुड न्यूज आई है। एक्ट्रेस ने अपने लिए नया घर खरीदा है।

2/8तारा ने अपना नया घर लिया है। यह तारा का पहला घर है जो उन्होंने खरीदा है। फोटोज शेयर कर तारा ने लिखा, नई शुरुआत से एंडलेस हंसी तक और प्यार जो मेरा पहला घर है और इसी के साथ मैं 2026 का खुले हाथों से स्वागत करती हूं।

3/8तारा का यह घर काफी कोजी है और इसे उन्होंने अपने स्टाइल से डेकोरेट किया है। हर कोने को उन्होंने खूबसूरती से सजाया है।

4/8तारा ने अपने घर में पियानो तक रखा है क्योंकि उन्हें भी पियानो बजाना पसंद है।

5/8तारा ने अपने घर को खूबसूरत फूलों और कैंडल्स से डेकोरेट किया है।

6/8तारा को इस घर के लिए फैंस और कई सेलेब्स ने बधाई दी है जिसमें रिया चक्रवर्ती, दिशा पाटनी, बादशाह समेत कई स्टार्स शआमिल हैं।

7/8तारा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब फिल्म टॉक्सिक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ यश, कियारा आडवाणी, नयंतारा, हुमा कुरैशी भी हैं।

8/8बता दें कि इस साल के शुरुआत में खबर आई कि तारा और वीर पहारिया का ब्रेकअप हो गया है। पिछले साल ही दोनों ने रिलेशन कन्फर्म किया था, लेकिन इस साल के शुरुआत में ही दोनों अलग हो गए।
