
अगर आप माइंड गेम वाली सीरीज पसंद करते हैं तो यह सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए। सीरीज पुरानी है और चर्चित भी रही है। अगर आप चूक गए हैं तो समय निकालकर जरूर देखनी चाहिए। IMDb पर 8.5 रेटिंग है।

2/7सीरीज का नाम है मत्स्य कांड। जॉनर थ्रिलर है। स्टार्स हैं रवि दुबे, रवि किशन, पीयूष मिश्रा। सीरीज में 11 एपिसोड हैं तो आपको टाइम लेकर देखना पड़ेगा। अगर आपके पास खाली समय है तो इसको देखा जा सकता है। खासकर आपको माइंड गेम देखकर मजा आता है तो।

3/7कहानी एक यंग लड़के की है, जिसका नाम है मत्स्य। लड़का छोटे कस्बे का है। वह अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेता है और पुलिस जेल में डाल देती है। वह जेल से भागने की कोशिश करता है क्योंकि मां की देखभाल के लिए कोई नहीं है। वह नाकाम कोशिश करता है और पुलिस बहुत मारती है।

4/7जेल के अंदर उसे पीयूष मिश्रा मिलते हैं जो कि उसको ठगी का मास्टर माइंड बना देते हैं। वह ठगी का मास्टर बन जाता है और अपना भेष बदलकर, दिमागी चालें चलकर कई बड़े कांड करता है।

5/7मत्स्य जेल से निकलता है। पीयूष मिश्रा उससे अपने बदले भी पूरे करवाता है। मत्स्य के कांड कई शहरों में होते हैं। सीरीज में रवि किशन सनकी पुलिस के रोल में हैं, जिसका नाम है तेजराज सिंह। वह मत्स्य को पकड़ने की ठानते हैं फिर मत्स्य के साथ पुलिस की आंख-मिचौनी शुरू होती है।

6/7रवि किशन और रवि दुबे के बीच की टक्कर के साथ-साथ मत्स्य के अलग-अलग रूप सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण हैं। यह सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि 'माइंड गेम्स' पर आधारित सीरीज है।

7/7अगर आप मनी हाइस्ट या स्पेशल 26 जैसी कहानियों के शौकीन हैं, जहां दिमाग का ज्यादा और हथियारों का कम इस्तेमाल होता है, तो 'मत्स्य कांड' आपके लिए ही बनी है। इसके ट्विस्ट और टर्न्स आपको इंगेज रखेंगे। कुछ जगह पर आपको स्लो लग सकती है पर आपके पास इसे डबल स्पीड में देखने का ऑप्शन भी है। मत्स्य कांड आप फ्री में अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।
