Top 10 Actors : रुपाली गांगुली, स्मृति को पीछा छोड़ इस एक्ट्रेस ने मारी नंबर 1 पर बाजी

टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट जारी हो गई है और इस लिस्ट में जिस एक्ट्रेस ने नंबर 1 पर जगह बनाई है वह काफी समय से इस लिस्ट में मंबर 1 पर है।

Sushmeeta SemwalFeb 25, 2026 03:48 pm IST
1/11

टॉप 10 टीवी एक्टर्स

टीवी एक्टर्स दर्शकों के दिलों में राज करते हैं। सभी जानना चाहते हैं कि उनके फेवरेट स्टार किस नंबर पर होते हैं टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट में। अब गॉसिप टीवी की रिपोर्ट आई है जिसमें टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट आई है।

2/11

प्रियंका चहर चौधरी

नागिन 7 से सबके दिल में राज कर रहीं प्रियंका चहर चौधरी नंबर 1 पर हैं। प्रियंका ने काफी समय से नंबर 1 पर ही जगह बनाई हुई हैं।

3/11

समृद्धि शुक्ला

समृद्धि शुक्ला वहीं नंबर 2 पर हैं जो ये रिश्ता क्या कहलाता है में सालों से अपनी जगह बनाई हुई हैं। समृद्धि पिछले हफ्ते की लिस्ट में भी दूसरे नंबर पर थीं।

4/11

नमिक पौल

तीसरे नंबर पर हैं नमिक पौल जो नागिन 7 में नजर आ रहे हैं। नमिक एक नंबर ऊपर आए हैं। पहले वह चौथे नंबर पर थे।

5/11

रुपाली गांगुली

रुपाली गांगुली जो अनुपमा शो की स्टार हैं वह चौथे नंबर पर हैं। पिछले हफ्ते की लिस्ट में भी रुपाली 5वें नंबर पर ही हैं।

6/11

रोहित पुरोहित

रोहित पुरोहित जिन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है शो से घर-घर जगह बनाई हुई है। वह लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं

7/11

पार्थ समथान

पार्थ समथान जो शहर होने को है शो में काम कर रहे हैं। वह छठे नंबर पर हैं। पिछले हफ्ते के मुताबिक पार्थ एक नंबर नीचे आए हैं।

8/11

स्मृति ईरानी

समृति ईरानी क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 शो के साथ सातवें नंबर पर हैं। समृति भी एक नंबर नीचे आई हैं।

9/11

शरद केलकर

शरद केलकर तुम से तुम तक शो के साथ 8वें नंबर पर हैं। शरद को काफी पसंद किया जा रहा है शो में।

10/11

कनिका मान

कनिका मान जो नागिन 7 में नजर आ रही हैं। वह इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं।

11/11

आयशा सिंह

मन्नत शो में नजर आ रहीं आयशा सिंह 10वें नंबर पर हैं। आयशा पिछली बार 9वें नंबर पर थीं और अब 10वें में। अमर उपाध्याय इस बार टॉप 10 से बाहर हैं।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनTop 10 Actors : रुपाली गांगुली, स्मृति को पीछा छोड़ इस एक्ट्रेस ने मारी नंबर 1 पर बाजी