इंसानी दुनिया के लिए AI कितना अच्छा या बुरा है? समझना है तो OTT पर देख डालिए ये टॉप 7 फिल्में

आज की दुनिया के सबसे चर्चित और जरूरी मुद्दों में से एक AI भी है। इसे लेकर कई तरह के सवाल हैं, लेकिन AI इंसानी दुनिया के लिए कितना अच्छा या बुरा साबित हो सकता है? यह वो सवाल है जिसका जवाब फिल्ममेकर्स ने बहुत पहले ही ढूंढने की कोशिश की थी। तो चलिए जानते हैं ऐसी टॉप 7 फिल्मों के बारे में।

Puneet ParasharFeb 24, 2026 03:48 pm IST
1/8

AI के बारे में टॉप 7 फिल्में

आज की दुनिया में AI एक बज वर्ड बन चुका है। एक तरफ यह लोगों की जिंदगी आसान बना रहा है, तो दूसरी तरफ इसकी वजह से पैदा होने वाले खतरों और चुनौतियों को लेकर डर भी है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस किस हद तक फायदेमंद या खतरनाक हो सकता है, यह जानने के फिल्में भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं। तो चलिए काल्पनिक दुनिया में डुबकी लगाते हुए समझते हैं उन टॉप 7 फिल्मों के बारे में, जो AI और रोबॉटिक्स के बारे में आपको बहुत कुछ बताती हैं। ये सभी फिल्में आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएंगी।

2/8

एक्स मशीना

यह फिल्म एक युवा प्रोग्रामर की कहानी है, जिसे एक अरबपति सीईओ के घर पर 'एवा' नाम की बेहद एडवांस ह्यूमनॉइड AI का टेस्ट करने के लिए बुलाया जाता है। यह फिल्म दिखाती है कि कैसे AI इंसानी भावनाओं को समझकर उनके साथ हेरफेर कर सकती है।

3/8

अफ्रेड

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे 'AIA' नामक एक नए स्मार्ट होम असिस्टेंट की टेस्टिंग करने के लिए चुना जाता है, जो धीरे-धीरे उनकी हर गतिविधि पर नियंत्रण करने लगता है। यह कहानी डिजिटल प्राइवेसी और AI पर हमारी बढ़ती निर्भरता के गंभीर खतरों को बताती है।

4/8

एटलस

यह एक डेटा एनालिस्ट की कहानी है, जिसे एक बागी हो चुके रोबोट को पकड़ने के लिए खुद एक AI सिस्टम पर भरोसा करना पड़ता है। फिल्म सिखाती है कि इंसान और मशीन के बीच का विश्वास और तालमेल कैसे बड़ी आपदाओं को टालने में मदद कर सकता है।

5/8

सब्सर्विएंस

एक परेशान पिता घर के कामों के लिए एक घरेलू AI रोबोट खरीदता है, लेकिन वह रोबोट धीरे-धीरे अपने मालिक के लिए जानलेवा हद तक जुनूनी हो जाती है। यह फिल्म चेतावनी देती है कि प्रोग्रामिंग में छोटी सी चूक कितनी घातक हो सकती है।

6/8

टाऊ

यह एक गजब की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है जिसमें एक औरत को एक 'स्मार्ट हाउस' में कैद कर लिया जाता है। इस स्मार्ट हाउस को 'TAU' नाम का एक एडवांस AI कंट्रोल करता है। फिल्म दिखाती है कि कैसे एक मशीन जिज्ञासा और बातचीत के जरिए संवेदनाएं भी विकसित कर सकती है। यह हमें सिखाती है कि AI का व्यवहार काफी हद तक उसके क्रिएटर की नियत और उसे मिलने वाले डेटा पर निर्भर करता है।

7/8

द इलेक्ट्रिक स्टेट

यह फिल्म भविष्य की एक ऐसी दुनिया में गढ़ी गई है जिसमें एक लड़की अपने खोए हुए भाई की तलाश में एक रोबोट के साथ निकलती है। यह फिल्म रोबोटिक युद्ध के बाद के समाज और मशीनों के साथ इंसानी जज्बातों के जुड़ाव को खूबसूरती से दिखाती है।

8/8

द वाइल्ड रोबोट

एक रोबोट 'रोज' एक बियाबान द्वीप पर एक्सीडेंट का शिकार हो जाता है और जिंदा बचे रहने के लिए उसे वहां के जंगली जानवरों के साथ तालमेल बिठाना पड़ता है। यह फिल्म मशीन और कुदरत के बीच संभव हो सकते वाले कमाल के मेल को दिखाती है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनइंसानी दुनिया के लिए AI कितना अच्छा या बुरा है? समझना है तो OTT पर देख डालिए ये टॉप 7 फिल्में