
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते एक-दो नहीं बल्कि कई फिल्में और वेब सीरीजी रिलीज होने जा रही हैं। लेकिन लॉटरी निकलेगी उन लोगों की जिन्हें एनिमेशन फिल्में पसंद हैं। लेकिन इसके अलावा सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों के शौकीनों के लिए भी बहुत कुछ है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी जायंट नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट।

2/8यह फिल्म वॉन एरिक भाइयों की कहानी सुनाती है जिन्होंने साल 1980 में प्रोफेशनल कुश्ती की दुनिया में एक अलग ही नाम कमाया। शुरुआत से लेकर आखिर तक यह कहानी ना सिर्फ रोमांच, बल्कि भावनाओं और पर्दे के पीछे रेसलिंग की दुनिया में क्या कुछ चलता है वो सब बताती है। (रिलीज डेट- 19 फरवरी)

3/8इस वेब सीरीज के पिछले दो सीजन बहुत धमाकेदार रहे हैं और अब तीसरा सीजन एक नई कहानी लेकर आ गया है। एजेंट पीटर के पास इस बार कुछ नई चुनौतियां हैं, लेकिन क्या वो उन पर खरा उतर पाएगा? इस सवाल का जवाब हमें जल्द ही मिलेगा। क्योंकि द नाइट एजेंट का तीसरा सीजन 19 फरवरी को आ रहा है।

4/8कहानी भूतों के परिवार की है जो दीन-दुनिया से अलग रहती है। लेकिन फिर इस फैमिली में आता है टीवी वाला ट्विस्ट और चीजें एक मजेदार मोड़ लेती हैं। इस एनिमेशन फिल्म के दोनों पार्ट नेटफ्लिक्स पर 20 फरवरी को रिलीज होने जा रहे हैं।

5/8सिल्वेस्टर स्टैलॉन स्टारर इस फिल्म के सभी पार्ट बहुत लोकप्रिय रहे हैं। मजेदार बात यह है कि इस मूवी के चारों पार्ट आपको एक साथ नेटफ्लिक्स पर मिलने जा रहे हैं। एक्शन और थ्रिलर से लबरेज अगर कुछ तलाश रहे हैं तो बिन्ज वॉच पर लगा लीजिए इस फिल्म के 4 पार्ट।

6/8जब एक परिवार अपना घर समेट रहा था, तभी उनकी छोटी बच्ची जंगल में गायब हो गई। चूंकि जंगल में अचानक आग लग चुकी है, तो ऐसे में अब चुनौती है आग के उस हिस्से तक पहुंचने के पहले एक मां के लिए अपनी बच्ची को तलाशने की। यह थ्रिलर से लबरेज फिल्म 20 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी।

7/8अगर आपको रिलेशनशिप्स और पर्सनल लाइफ वाली जिंदगी से जुड़ी फिल्में और सीरीज पसंद आती हैं तो 'लैगीज' आपके लिए एक अच्छी चॉइज हो सकती है। यह फिल्म 20 फरवरी को रिलीज होगी, जिसमें एक लड़की अपनी जवानी को जीने की कोशिश में अपने पार्टनर से झूठ बोल रही है और एक अलग ही तरह की जिंदगी जी रही है।

8/8तो जैसा हमने आपसे कहा था। नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते एनिमेशन फिल्मों के दीवानों के लिए कोई कमी नहीं रहने वाली है। उधर ऐडम्स फैमिली के कुछ पार्ट रिलीज होंगे और इधर 20 फरवरी को 'स्ट्रिप लॉ' भी रिलीज होगी। इस एडल्ट एनिमेशन कॉमेडी सीरीज में एक वकील और एक जादूगर की मजेदार दोस्ती दिखाई गई है।
