जब फिल्मों में भूतनी बनकर इन हिरोइन ने फैलाई दहशत, एक को तो देखकर खड़े हो गए थे रोंगटे

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस वैसे तो काफी ग्लैमरस रोल निभाती हैं, लेकिन कई ऐसी एक्ट्रेसे हैं जिन्होंने मूवीज में डरावने रोल निभाए हैं। आज हम उनके बारे में बताते हैं।

Sushmeeta SemwalFeb 18, 2026 10:30 pm IST
1/9

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने कई बार हॉरर किरदार निभाए हैं। आज हम उनके उन किरदारों को दिखाएंगे जिन्होंने दर्शकों को खूब डराया है।

2/9

विद्या बालन

विद्या बालन का मंजुलिका का रूप कोई नहीं भूल सकता है। आज तक उनके लुक को रीक्रिएट किया जाता है और कई सोशल मीडिया पर वीडियो भी बने हैं। फिल्म में विद्या के साथ अक्षय कुमार और रहस्यमयी लीड रोल में थे।

3/9

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर ने फिल्म स्त्री में लीड रोल निभाया था। इसके पहले पार्ट में जहां उनका रोल रहस्यमयी था वहीं दूसरे पार्ट में पता चलता है कि वह स्त्री की बेटी हैं।

4/9

तब्बू

भूल भुलैया 2 में तब्बू ने भूतनी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका डबल रोल था, एक अच्छी भूतनी का और एक गंदी। भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी भी अहम किरदार में थे।

5/9

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ ने फोन भूत फिल्म में भूतनी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर लीड रोल में थे।

6/9

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने फिल्लौरी और परी में भूतनी का किरदार ही निभाया था। फिल्लौरी में उनका किरदार क्यूट था, लेकिन परी में हालांकि थोड़ा ट्विस्ट था। फिल्लौरी में अनुष्का के साथ दिलजीत दोसांझ लीड रोल में थे और परी में अनुष्का के साथ परमब्रत चटर्जी लीड रोल में थे।

7/9

अदा शर्मा

अदा शर्मा ने 1920 में एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है जिसपर एक आत्मा आ जाती है। अदा का वो भयानक रूप आज तक वायरल होता है।

8/9

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर ने फिल्म रूही में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जिसमें एक आत्मा आ जाती है।

9/9

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा ने फिल्म गोलमाल अगेन में भूतनी का किरदार निभाया था। हालांकि उनका रोल काफी क्यूट था।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनजब फिल्मों में भूतनी बनकर इन हिरोइन ने फैलाई दहशत, एक को तो देखकर खड़े हो गए थे रोंगटे