खूनी पंजा, तहखाना, बीस साल बाद… 90 के दशक की वो 8 हॉरर फिल्में जिनसे उड़ी मिलेनियल्स की रातों की नींद

अगर आप मिलेनियल होने के साथ हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं तो यहां दी हुई लिस्ट आपकी पुरानी यादें ताजा कर देगी। नई जनरेशन के लिए भी यहां बताई गई मूवीज बढ़िया टाइम पास हो सकती हैं।

Kajal SharmaFeb 18, 2026 10:45 pm IST
1/9

फिल्में जिन्हें देख निकल जाती थीं चीखें

90 के दशक में पैदा हुए हैं तो आज आपकी कुछ यादें ताजा करते। बचपन का वो दौर जब घर पर वीसीआर लगाकर मूवीज देखी जाती थीं। तब दो-तीन फिल्मों में एक हॉरर फिल्म जरूर होती थी। क्या आपको वो फिल्में याद हैं? बीस साल बाद, वीराना, बंद दरवाजा, दो गज जमीन के नीचे...? अगर आप नए जमाने के हैं फिर तो आपको जरूर इन फिल्मों के बारे में पता होना चाहिए। यहां उस जमाने की टॉप 8 हॉरर मूवीज हैं। जिन्हें रात में देखने के बाद लोग अकेले वॉशरूम जाने से भी डरते थे।

2/9

बीस साल बाद

फिल्म की कमानी एक पुरानी हवेली और ठाकुर के अत्याचारों से शुरू होती है। ठाकुर (डैनी डेन्जोंगपा) एक क्रूर इंसान है जो एक सुंदर लड़की किरण (डिंपल कपाड़िया) का रेप करने की कोशिश करता है। इसके बाद उसकी हत्या कर देता है। किरण का प्रेमी सूरज (मिथुन चक्रवर्ती) उसे बचाने की कोशिश करता है, लेकिन ठाकुर और उसके साथी सूरज को भी बेरहमी से मार डालते हैं। बीस साल बाद, सूरज का पुनर्जन्म होता है। उसे अक्सर पुराने धुंधले सपने आते हैं और वह उसी हवेली में पहुंच जाता है। हवेली में किरण की आत्मा भटक रही होता है और वह बदला लेती है।

3/9

रात

उस जमाने में इस फिल्म ने कई लोगों की रातों की नींद उड़ाई है। इस फिल्म के डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा हैं। रेवती लीड रोल में हैं। फिल्म में रेवती ने 90 के दशक की डरावनी चुड़ैलों वाला मेकअप नहीं किया है बल्कि उनकी आंखों ने ही सारा खेल किया है।

4/9

बंद दरवाजा

उस जमाने में ज्यादातर डरावनी फिल्में की सबसे मशहूर फिल्मों में से एक है। यह फिल्म ड्रैकुला (पिशाच)की कहानी पर आधारित थी। फिल्म का विलेन नेवला उस दौर के बच्चों के लिए काफी डरावना हुआ करता था।

5/9

दो गज जमीन के नीचे

कहानी एक अमीर वैज्ञानिक राजवंश के इर्द-गिर्द घूमती है। राजवंश एक नेक दिल इंसान है, लेकिन उसकी पत्नी अंजली उससे प्यार नहीं करती। अंजली का अपने प्रेमी आनंद के साथ अफेयर है। वे दोनों मिलकर राजवंश की संपत्ति हड़पने की साजिश रचते हैं और उसका खून कर देते हैं। अंजली और आनंद, राजवंश की लाश को एक कब्रिस्तान में दो गज जमीन के नीचे दफन कर देते हैं। उन्हें लगता है कि अब वे आजाद हैं और सारी दौलत उनकी है। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब राजवंश एक जॉम्बीबनकर अपनी कब्र से बाहर निकल आता है।

6/9

पुराना मंदिर

कहानी की शुरुआत 200 साल पहले से होती है। एक शैतानी तांत्रिक सामरी को राजा के आदेश पर मार दिया जाता है और उसका सिर धड़ से अलग करके एक संदूक में बंद कर दिया जाता है। मरने से पहले सामरी राजा के वंश को श्राप देता है कि उनके परिवार की हर बेटी प्रसव (बच्चे के जन्म) के समय मर जाएगी। ट्विस्ट के बाद इस तांत्रिक की वापसी होती है।

7/9

वीराना

वीराना की चुड़ैल जैस्मिन की खूबसूरती के चर्चे आज तक होते हैं। हालांकि उस वक्त इस फिल्म ने लोगों को खूब डराया था। जैस्मिन के शरीर पर एक दुष्ट तांत्रिक की आत्मा कब्जा कर लेती है। जैस्मिन मर्दों को लुभाती है और तांत्रिक की आत्मा को ताकत देने के लिए उनकी हत्या कर देती है।

8/9

तहखाना

दो बहनों और एक शैतानी तांत्रिक की कहानी है। एक मरते हुए ठाकुर ने अपनी संपत्ति दो बेटियों में बांटी और तांत्रिक का सिर तहखाने में कैद कर दिया। सालों बाद, लालची रिश्तेदारों ने खजाने के लिए तहखाना खोला, जिससे वह शैतान आजाद होकर खूनी खेल शुरू कर देता है।

9/9

खूनी पंजा

यह कहानी एक औरत के बदले की है। उसे उसका पति और गर्लफ्रेंड मिलकर मार देते हैं। औरत का कटा हाथ बदला लेता है और बारी-बारी सबको मारता है। ये सारी फिल्में आप यूट्यूब और जी5 पर सर्च कर सकते हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनखूनी पंजा, तहखाना, बीस साल बाद… 90 के दशक की वो 8 हॉरर फिल्में जिनसे उड़ी मिलेनियल्स की रातों की नींद