आलिया से करीना और भारती तक, डिलीवरी के बाद जल्द काम पर लौटीं ये एक्ट्रेसेस, एक 12 दिन बाद आ गई थीं काम पर

कई ऐसी एक्ट्रेसेस और फीमेल सेलेब्स हैं जिन्होंने डिलीवरी के बाद जल्द काम पर वापसी की थी। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने मां बनने के बाद काम की जिम्मेदारी को भी संभाला।

Sushmeeta SemwalFeb 24, 2026 10:52 pm IST
1/8

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस

कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने प्रेग्नेंसी में काम किया है, लेकिन कई ऐसी भी हैं जिन्होंने बेबी के डिलीवरी के बाद जल्दी कमबैक किया है। एक तो 12 दिन बाद ही काम पर लौट गई थीं।

2/8

भारती सिंह

भारती सिंह ने तब सबको हैरान कर दिया था जब वह पहले बेबी की डिलीवरी के 12 दिन बाद ही हुनरबाज शो में वापस आ गई थीं। वह रोई भी थीं बेटे को घर पर छोड़कर आने के बाद। पैपराजी से बात करते हुए भारती ने कहा था, मैं बहुत रोई हूं आज। बेबी अभी सिर्फ 12 दिन का है, लेकिन काम तो काम है। बता दें कि भारती को तब ट्रोल भी काफी किया गया था।

3/8

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया ने पहले बेबी यानी बेटी महर के जन्म के 45 दिन बाद रोडीज शो पर वापसी की थी। वहीं दूसरे बेबी के जन्म के 6 दिन बाद ही नेहा ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वह अपने शूट के स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं।

4/8

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने बेटी राहा के जन्म के 3-4 महीने बाद ही काम पर वापसी कर ली थी। इतना ही नहीं प्रेग्नेंसी के दौरान ही उन्होंने हॉलीवुड मूवी हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग की थी। फिल्म में उन्होंने कई एक्शन सीन भी शूट किए थे।

5/8

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान ने प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग की थी। इतना ही नहीं दूसरे बेटे जेह के जन्म के 1 महीने बाद ही वह वापस काम पर लौट गई थीं।

6/8

सौम्या टंडन

भाभी जी घर पर हैं फेम सौम्या टंडन ने जनवरी 2019 में बेटे को जन्म दिया था और फिर मई में ही वह काम पर वापस आ गई थीं।

7/8

छवी मित्तल

छवी मित्तल बेटे के जन्म के 1 महीने के अंदर ही काम पर लौट गई थीं। वह अपनी प्रेग्नेंसी में पूरी तरह से एक्टिव थीं। वह बेटे को लेकर भी काम पर गई थीं।

8/8

काजल अग्रवाल

काजल अग्रवाल ने बेबी होने के 2 महीने बाद काम पर वापसी की थी। वह सेट पर बेटे को लेकर भी आती थीं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनआलिया से करीना और भारती तक, डिलीवरी के बाद जल्द काम पर लौटीं ये एक्ट्रेसेस, एक 12 दिन बाद आ गई थीं काम पर