
कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने प्रेग्नेंसी में काम किया है, लेकिन कई ऐसी भी हैं जिन्होंने बेबी के डिलीवरी के बाद जल्दी कमबैक किया है। एक तो 12 दिन बाद ही काम पर लौट गई थीं।

2/8भारती सिंह ने तब सबको हैरान कर दिया था जब वह पहले बेबी की डिलीवरी के 12 दिन बाद ही हुनरबाज शो में वापस आ गई थीं। वह रोई भी थीं बेटे को घर पर छोड़कर आने के बाद। पैपराजी से बात करते हुए भारती ने कहा था, मैं बहुत रोई हूं आज। बेबी अभी सिर्फ 12 दिन का है, लेकिन काम तो काम है। बता दें कि भारती को तब ट्रोल भी काफी किया गया था।

3/8नेहा धूपिया ने पहले बेबी यानी बेटी महर के जन्म के 45 दिन बाद रोडीज शो पर वापसी की थी। वहीं दूसरे बेबी के जन्म के 6 दिन बाद ही नेहा ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वह अपने शूट के स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं।

4/8आलिया भट्ट ने बेटी राहा के जन्म के 3-4 महीने बाद ही काम पर वापसी कर ली थी। इतना ही नहीं प्रेग्नेंसी के दौरान ही उन्होंने हॉलीवुड मूवी हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग की थी। फिल्म में उन्होंने कई एक्शन सीन भी शूट किए थे।

5/8करीना कपूर खान ने प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग की थी। इतना ही नहीं दूसरे बेटे जेह के जन्म के 1 महीने बाद ही वह वापस काम पर लौट गई थीं।

6/8भाभी जी घर पर हैं फेम सौम्या टंडन ने जनवरी 2019 में बेटे को जन्म दिया था और फिर मई में ही वह काम पर वापस आ गई थीं।

7/8छवी मित्तल बेटे के जन्म के 1 महीने के अंदर ही काम पर लौट गई थीं। वह अपनी प्रेग्नेंसी में पूरी तरह से एक्टिव थीं। वह बेटे को लेकर भी काम पर गई थीं।

8/8काजल अग्रवाल ने बेबी होने के 2 महीने बाद काम पर वापसी की थी। वह सेट पर बेटे को लेकर भी आती थीं।
