
अमेजन प्राइम वीडियो में वैसे तो हर जोनर की फिल्में और सीरीज हैं, लेकिन आपको बताते हैं इसकी टॉप सस्पेंसफुल क्राइम थ्रिलर फिल्मों के बारे में जिन्हें काफी पसंद किया गया है।

2/8आयुष्मान खुराना की डार्क कॉमेडी फिल्म अंधाधुन देखकर आप बस हैरान ही होते रहेंगे हर सीन में। इस फिल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की स्टोरी आकाश जो एक पियानिस्ट हैं, उस पर आधारित है। वह अपने म्यूजिक को समझने के लिए अंधा होने का नाटक करता है, लेकिन इसी दौरान वह एक मर्डर को देखने के चक्कर में फंस जाता है। इसके बाद जो ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं वो आपको चौंकाती रहेगी। फिल्म में आयुष्मान के साथ तब्बू और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं।

3/8अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच 10 भी एक डार्क सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल् है। इस फिल्म में मीरा की कहानी दिखाई है जो अपने पति के साथ वीकेंड पर जाती है, लेकिन उनकी लाइफ का गंदा टर्न तब आता है जब वे ऑनर किलिंग के विटनेस बन जाते हैं। मीरा के पति को मार दिया जाता है और फिर मीरा की जान मुश्किल में होती है। कैसे मीरा खुद को बचाती है यही फिल्म की स्टोरी है।

4/8तलाश फिल्म आमिर खान, करीना कपूर खान, रानी मुखर्जी की फिल्म है। इस फिल्म में इंस्पेक्टर सुर्जन सिंह शेखावत की स्टोरी को दिखाया गया है जो एक एक्टर की मिस्ट्री डेथ का केस सॉल्व करते हैं। लेकिन इसी के साथ वह अपनी मैरिड लाइफ में भी काफी दिक्कतें झेल रहे हैं। इसमें काफी सस्पेंस और थ्रिल आते हैं जो आपका ध्यान अपनी ओर खींचती है।

5/8अजय देवगन की फिल्म दृश्यम भी अमेजन प्राइम पर अवेलेबल है। फिल्म में विजय सलगांवकर की स्टोरी को दिखाया है जो अपनी बेटी को परेशान करने वाले एक टीनेजर लड़के के मर्डर को छिपाता है। यह फिल्म भले ही पुरानी हो गई है, लेकिन आज भी इसे सब बड़े दिलचस्पी से देखते हैं।

6/8गुप्त एक कल्ट थ्रिलर फिल्म है। इसमें साहिल सिन्हा की स्टोरी दिखाई गई है जिसपर उसके सौतेले पिता के मर्डर का आरोप लगता है। हालांकि वह खुद को बेकसूर प्रूव करने के लिए जब खुद केस सॉल्व करता है तो उसके सामने उसके बचपन के प्यार का खतरनाक सच सामने आता है।

7/8कहानी फिल्म की स्टोरी विद्या बाग्ची एक प्रेग्नेंट सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर है जो कोलकाता में अपने मिसिंग पति की तलाश में आती है। लेकिन वहा जाकर जो उसे पता चलता है वो जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

8/8आंखें, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, अर्जुन रामपाल की फिल्म है। इसमें एक बड़ी हाइस्ट करते हैं। यह भी एक परफेक्ट क्राइम सस्पेंसफुल फिल्म है।
