विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के यूपी-बिहार में चर्चे, देखें वेडिंग वेन्यू के 7 रॉयल फोटोज

विजय देवराकोंडा और रश्मिका की शादी उदयपुर के लग्जरी होटल में हो रही है। यह होटल हरियाली, पहाड़ और झील तीनों की खूबसूरत वाइब देने वाला है। यहां आपके लिए हैं इस होटल की कुछ चुनिंदा तस्वीरें।

Kajal SharmaFeb 26, 2026 12:44 pm IST
1/8

रश्मिका-विजय इस लग्जरी होटल में कर रहे शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा की शादी उदयपुर के लग्जरी होटल में हुई। उनकी वेडिंग सेरिमनीज में करीबी लोग ही शामिल हुए हैं। दोनों अपनी जिंदगी के यादगार पलों की झलकियां इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर कर रहे हैं। दोनों की शादी के फंक्शस जिस होटल में हुए उसका नाम है मेंमेटोज बाई आईटीसी होटल्स (Mementos by ITC Hotels, Ekaaya)। उनके चाहने वाले सारे लोग इस जश्न में शामिल नहीं हो सकते, इसलिए यहां उस होटल की कुछ इनसाइड तस्वीरें हैं, जिन्हें देखकर आपकी धड़कनें बढ़ सकती हैं।

2/8

खूबसूरत लोकेशन पर हो रही शादी

रश्मिका और विजय ने शादी के लिए जो होटल चुना है वो उदयपुर की आबादी से दूर एक खूबसूरत लोकेशन पर है। जहां से झील और पहाड़ियां दोनों दिखते हैं। चारों तरफ हरियाली है और यहां लग्जरी रूम्स और सुइट्स हैं।

3/8

मिलेंगे अलग-अलग व्यूज

यहां रुकना एक अलग एक्सपीरियंस होगा लेकिन आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। Mementos by ITC Hotels website की वेबसाइट के मुताबिक, यहां अलग-अलग तरह के विलाज हैं। जिसमें वैली व्यू, लेक व्यू और प्रीमियम विला शामिल हैं।

4/8

लेक व्यू विला

वैली व्यू विला अरावली की पहाड़ियों से घिरा है। 45 स्क्वैयर मी के विला में 3 गेस्ट रुक सकते हैं। लेक व्यू विला भी इसी तरह है। प्रीमियम विला का साइज 63 स्क्वैयर मीटर है और इसमें भी तीन गेस्ट रुक सकते हैं।

5/8

होटल का इनसाइड व्यू

होटल में अलग-अलग सुविधाओं के हिसाब से रुकने की व्यवस्था है। अगर आप दाम का आइडिया लेना चाहते हैं तो 45 स्क्वैयर मीटर में बने विला जिसमें 4 लोग रुक सकते हैं इसकी पर नाइट कीमत 35,499 रुपये के आसपास है। इसमें टैक्सेज और फीस नहीं शामिल है।

6/8

काफी महंगा है लग्जरी विला

अगर लग्जरी विला की बात करें तो यहां पर नाइट रुकने का दाम 71,499 रुपये है। इसमें फी टैक्सेज और फीस शामिल नहीं है। सीजन, वीकेंड के हिसाब से दाम बदल सकता है।

7/8

होटल में हैं लग्जरी सुविधाएं

होटल में रिलैक्स और चिल करने के लिए सारी सुविधाएं हैं। साथ ही किसी इवेंट या डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी बड़े हॉल और खान-पान के साथ सारी सुविधाएं हैं।

8/8

डेस्टिनेशन वेडिंग की भव्य व्यवस्था

रश्मिका और विजय कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं जिनमें पूल पार्टी, गेम वगैरह की झलक मिली। उनकी हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरिमनी के साथ दो रिवाजों से शादी भी यहीं हो रही है। तस्वीरें साभार: Mementos by ITC Hotels Ekaaya Udaipur website

Hindi Newsफोटोमनोरंजनविजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के यूपी-बिहार में चर्चे, देखें वेडिंग वेन्यू के 7 रॉयल फोटोज