
रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा की शादी उदयपुर के लग्जरी होटल में हुई। उनकी वेडिंग सेरिमनीज में करीबी लोग ही शामिल हुए हैं। दोनों अपनी जिंदगी के यादगार पलों की झलकियां इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर कर रहे हैं। दोनों की शादी के फंक्शस जिस होटल में हुए उसका नाम है मेंमेटोज बाई आईटीसी होटल्स (Mementos by ITC Hotels, Ekaaya)। उनके चाहने वाले सारे लोग इस जश्न में शामिल नहीं हो सकते, इसलिए यहां उस होटल की कुछ इनसाइड तस्वीरें हैं, जिन्हें देखकर आपकी धड़कनें बढ़ सकती हैं।

2/8रश्मिका और विजय ने शादी के लिए जो होटल चुना है वो उदयपुर की आबादी से दूर एक खूबसूरत लोकेशन पर है। जहां से झील और पहाड़ियां दोनों दिखते हैं। चारों तरफ हरियाली है और यहां लग्जरी रूम्स और सुइट्स हैं।

3/8यहां रुकना एक अलग एक्सपीरियंस होगा लेकिन आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। Mementos by ITC Hotels website की वेबसाइट के मुताबिक, यहां अलग-अलग तरह के विलाज हैं। जिसमें वैली व्यू, लेक व्यू और प्रीमियम विला शामिल हैं।

4/8वैली व्यू विला अरावली की पहाड़ियों से घिरा है। 45 स्क्वैयर मी के विला में 3 गेस्ट रुक सकते हैं। लेक व्यू विला भी इसी तरह है। प्रीमियम विला का साइज 63 स्क्वैयर मीटर है और इसमें भी तीन गेस्ट रुक सकते हैं।

5/8होटल में अलग-अलग सुविधाओं के हिसाब से रुकने की व्यवस्था है। अगर आप दाम का आइडिया लेना चाहते हैं तो 45 स्क्वैयर मीटर में बने विला जिसमें 4 लोग रुक सकते हैं इसकी पर नाइट कीमत 35,499 रुपये के आसपास है। इसमें टैक्सेज और फीस नहीं शामिल है।

6/8अगर लग्जरी विला की बात करें तो यहां पर नाइट रुकने का दाम 71,499 रुपये है। इसमें फी टैक्सेज और फीस शामिल नहीं है। सीजन, वीकेंड के हिसाब से दाम बदल सकता है।

7/8होटल में रिलैक्स और चिल करने के लिए सारी सुविधाएं हैं। साथ ही किसी इवेंट या डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी बड़े हॉल और खान-पान के साथ सारी सुविधाएं हैं।

8/8रश्मिका और विजय कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं जिनमें पूल पार्टी, गेम वगैरह की झलक मिली। उनकी हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरिमनी के साथ दो रिवाजों से शादी भी यहीं हो रही है। तस्वीरें साभार: Mementos by ITC Hotels Ekaaya Udaipur website
