विजय देवरकोंडा बैंक जॉब के लिए छोड़ने वाले थे एक्टिंग, जानें क्या करते हैं एक्टर के पिता

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना के साथ शादी के रिश्ते में बंध चुके हैं। विजय देवरकोंडा के पिता भी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। आज साउथ की फिल्मों में शानदार काम कर रहे विजय कभी एक्टिंग को छोड़ने वाले थे। आइए जानते हैं किस वजह से वो छोड़ना चाहते थे एक्टिंग। 

Harshita PandeyFeb 26, 2026 03:00 pm IST
1/8

विजय देवरकोंडा

साउथ की फिल्मों में शानदार काम करने वाले विजय देवरकोंडा के जीवन में एक वक्त ऐसा भी था जब वो एक्टिंग को छोड़ देना चाहते थे। हालांकि, उन्होंने ये कदम नहीं उठाया। आज हम आपको विजय देवरकोंडा के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बता रहे हैं।

2/8

टीवी डायरेक्टर हैं विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा के पिता की बात करें तो वो एक टीवी डायरेक्टर हैं। उनका नाम देवरकोंडा गोवर्धन राव है। पिता के इंडस्ट्री से जुड़े होने के कारण ही विजय का छोड़ा झुकाव इंडस्ट्री की तरफ रहा।

3/8

अर्जुन रेड्डी से मिली पहचान

विजय देवरकोंडा का फिल्मी डेब्यू साल 2011 में हुआ था। उनकी पहली फिल्म का नाम नुव्विला था। फिल्म को रवि बाबू ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के बाद विजय कई और फिल्मों में नजर आए, लेकिन विजय को असली पहचान मिली ब्लॉकबस्टर फिल्म अर्जुन रेड्डी से।

4/8

सबसे सर्च किए जाने वाले साउथ इंडियन एक्टर

अर्जुन रेड्डी के बाद विजय का करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंचा। साल 2019 में विजय देवरकोंडा को फोर्ब्स इंडिया की 30 अंडर 30 सूची में शामिल किया गया था। विजय उस साल के सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले साउथ इंडियन एक्टर थे।

5/8

राइटिंग में दिलचस्पी

एक्टिंग से पहले विजय को राइटिंग में खास दिलचस्पी थी। चार साल की उम्र से ही विजय ने शॉर्ट कहानियां और कविताएं लिखना शुरू कर दिया था। एक्टर एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे जहां उनकी दिलचस्पी राइटिंग की ओर और बढ़ी।

6/8

क्लोदिंग ब्रैंड के हैं मालिक

एक्टिंग के साथ-साथ विजय देवरकोंडा की एक क्लोदिंग ब्रैंड भी है। इस क्लोदिंग ब्रैंड का नाम है राउडी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय पहले ऐसे तेलुगु एक्टर हैं जो एक क्लोदिंग ब्रैंड के मालिक हैं।

7/8

छोड़ने वाले थे एक्टिंग

साल 2011 में एक्टिंग डेब्यू करने वाले विजय के पास बहुत से मौके नहीं आ रहे थे। उस वक्त एक एक्टर के तौर पर उनके लिए सबसे मुश्किल वक्त था। विजय ने एक पुराने इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि वो एक्टिंग छोड़ बैंकिंग जॉब करने वाले थे।

8/8

विजय पर था प्रेशर

उन्होंने बताया कि वो पढ़ाई में अच्छे थे। उन्होंने अपने एग्जाम में टॉप किया था। एक्टिंग डेब्यू के बाद भी जब विजय के पास काम नहीं था तब उनकी बहन उनसे धीरे-धीरे सवाल करने लगी कि अब वो क्या करेंगे। इसी दौरान उनकी बहन उन्हें जॉब एप्लिकेशन्स भेजती थीं। उनसे उनका फॉलोअप लेती थीं। उनके परिवार को उनके करियर की चिंता थीं। विजय ने बताया था कि उनपर बहुत ज्यादा प्रेशर था। आखिरकार जब जब उनकी फिल्म येवाडे सुब्रमण्यम आई तब उनके परिवार ने उनका सपोर्ट करना शुरू किया।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनविजय देवरकोंडा बैंक जॉब के लिए छोड़ने वाले थे एक्टिंग, जानें क्या करते हैं एक्टर के पिता