
वीकेंड आ चुका है। पूरे हफ्ते काम के बाद आपका भी रिलैक्स होकर घर पर फिल्म देखने का प्लान है तो हम आपकी मदद करेंगे। हिंदी फिल्मों से बोर हो गए हैं और साउथ सिनेमा में इंट्रेस्ट है तो आपके लिए मास्टरपीस है। फिल्म के हीरो विजय सेतुपति हैं। आईएमडीबी पर इसकी रेटिंग 8.3 है। फिल्म का जॉनर क्राइम, थ्रिलर, कॉमेडी है। आपको डार्क कॉमेडी पसंद है तो यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए, खासकर आप बॉलीवुड के सेम फॉर्म्युला से बोर हो गए हों तो इसे देखें।

2/10फिल्म का नाम है सूधु कव्वुम (soodhu Kavvum)। यह कहानी दस्सा की है जिसका रोल विजय सेतुपति ने निभाया है। वह अधेड़ उम्र का छोटा सा किडनैपर है। मजेदार बात ये हैकि उसके किडनैपिंग के 5 सख्त नियम हैं।

3/10दस्सा के गैंग में तीन बेरोजगार लड़के भी जुड़ जाते हैं। ट्विस्ट तब आता है जब वे एक पॉलिटीशियन के लड़के की किडनैपिंग करते हैं। मजेदार बात ये है कि वह लड़का बाप से पैसे ऐंठने के लिए खुद अपनी किडनैपिंग प्लान कर रहा होता है। दिक्कतें तब शुरू होती हैं जब एक झक्की पुलिस वाला इस केस को अपने हाथ में लेता है।

4/10इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी दस्सा की गर्लफ्रेंड शालू है। पूरी फिल्म में केवल दस्सा ही उसे देख और सुन सकता है, जबकि बाकी दुनिया के लिए वह है ही नहीं। दस्सा का ये भ्रम फिल्म में कॉमेडी लाता है।

5/10मूवी में विजय सेतुपति दस्सा के रोल में हैं। उनकी दाढ़ी और सिर के कुछ बाल सफेद हैं और अजीब हरकतें करते हैं। संचिता शेट्टी उनकी इमैजनरी गर्लफ्रेंड शालू के रोल में हैं। अशोक सेल्वन, बॉबी सिम्हा और रमेश तिलक तीन बेरोजगार दोस्त हैं।

6/10फिल्म नॉर्मल कॉमेडी ना होकर डार्क कॉमेडी है। इसमें किसी गंभीर सिचुएशन को फनी तरह से पेश किया जाता है। मूवी सिस्टम,पॉलिटिक्स और लालच पर सटायर है।

7/10फिल्म का स्क्रीनप्ले टाइट है। सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग मूवी का पेस नहीं बिगाड़ती। आप हर सीन में इंगेज रहते हैं और गेस करते रहते हैं कि आगे क्या होगा।

8/10सूधु कव्वम एक ब्लॉकबस्टर रही थी। इसने तमिल सिनेमा में 'इंडिपेंडेंट फिल्ममेकिंग' की लहर शुरू की। इसे बाद में कई भाषाओं में रीमेक करने की कोशिश की गई, लेकिन ओरिजिनल जैसा जादू कोई नहीं बना पाया।

9/10इस फिल्म की IMDb रेटिंग 10 में से 8.3 है। यह विजय सेतुपति की पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है और क्रिटिक्स की भी काफी तारीफ मिली थी।

10/10यह मूवी आप हिंदीं में रूमी: द ग्रेट गैम्बलर के नाम से यूट्यूब चैनल Goldmines पर देख सकते हैं। zee5 पर भी यह फिल्म है। MX Player पर इसका ओरिजिनल वर्जन है, इसे आप सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं।
