साउथ की इस फिल्म है में किडनैपर्स की मजेदार दुनिया, 8.3 IMDb के साथ देख डालें ये क्राइम-कॉमेडी

साउथ फिल्मों के शौकीन हैं और विजय सेतुपति की एक्टिंग पसंद हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन सजेशन है। अगर आप बॉलीवुड की रेग्युलर फिल्मों से बोर हो गए हैं तो यहां आपके लिए है एक बढ़िया डार्क कॉमेडी।

Kajal SharmaFeb 27, 2026 04:12 pm IST
1/10

विजय सेतुपति की ये मस्त फिल्म जरूर देखें

वीकेंड आ चुका है। पूरे हफ्ते काम के बाद आपका भी रिलैक्स होकर घर पर फिल्म देखने का प्लान है तो हम आपकी मदद करेंगे। हिंदी फिल्मों से बोर हो गए हैं और साउथ सिनेमा में इंट्रेस्ट है तो आपके लिए मास्टरपीस है। फिल्म के हीरो विजय सेतुपति हैं। आईएमडीबी पर इसकी रेटिंग 8.3 है। फिल्म का जॉनर क्राइम, थ्रिलर, कॉमेडी है। आपको डार्क कॉमेडी पसंद है तो यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए, खासकर आप बॉलीवुड के सेम फॉर्म्युला से बोर हो गए हों तो इसे देखें।

2/10

फिल्म की अनोखी कहानी

फिल्म का नाम है सूधु कव्वुम (soodhu Kavvum)। यह कहानी दस्सा की है जिसका रोल विजय सेतुपति ने निभाया है। वह अधेड़ उम्र का छोटा सा किडनैपर है। मजेदार बात ये हैकि उसके किडनैपिंग के 5 सख्त नियम हैं।

3/10

कहानी में मजेदार ट्विस्ट

दस्सा के गैंग में तीन बेरोजगार लड़के भी जुड़ जाते हैं। ट्विस्ट तब आता है जब वे एक पॉलिटीशियन के लड़के की किडनैपिंग करते हैं। मजेदार बात ये है कि वह लड़का बाप से पैसे ऐंठने के लिए खुद अपनी किडनैपिंग प्लान कर रहा होता है। दिक्कतें तब शुरू होती हैं जब एक झक्की पुलिस वाला इस केस को अपने हाथ में लेता है।

4/10

कहानी का कॉमिक एंगल

इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी दस्सा की गर्लफ्रेंड शालू है। पूरी फिल्म में केवल दस्सा ही उसे देख और सुन सकता है, जबकि बाकी दुनिया के लिए वह है ही नहीं। दस्सा का ये भ्रम फिल्म में कॉमेडी लाता है।

5/10

फिल्म की कास्ट

मूवी में विजय सेतुपति दस्सा के रोल में हैं। उनकी दाढ़ी और सिर के कुछ बाल सफेद हैं और अजीब हरकतें करते हैं। संचिता शेट्टी उनकी इमैजनरी गर्लफ्रेंड शालू के रोल में हैं। अशोक सेल्वन, बॉबी सिम्हा और रमेश तिलक तीन बेरोजगार दोस्त हैं।

6/10

डार्क कॉमेडी के साथ मैसेज

फिल्म नॉर्मल कॉमेडी ना होकर डार्क कॉमेडी है। इसमें किसी गंभीर सिचुएशन को फनी तरह से पेश किया जाता है। मूवी सिस्टम,पॉलिटिक्स और लालच पर सटायर है।

7/10

इंगेजिंग फिल्म

फिल्म का स्क्रीनप्ले टाइट है। सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग मूवी का पेस नहीं बिगाड़ती। आप हर सीन में इंगेज रहते हैं और गेस करते रहते हैं कि आगे क्या होगा।

8/10

क्रिटिकल और कमर्शियल सक्सेस

सूधु कव्वम एक ब्लॉकबस्टर रही थी। इसने तमिल सिनेमा में 'इंडिपेंडेंट फिल्ममेकिंग' की लहर शुरू की। इसे बाद में कई भाषाओं में रीमेक करने की कोशिश की गई, लेकिन ओरिजिनल जैसा जादू कोई नहीं बना पाया।

9/10

IMDb रेटिंग

इस फिल्म की IMDb रेटिंग 10 में से 8.3 है। यह विजय सेतुपति की पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है और क्रिटिक्स की भी काफी तारीफ मिली थी।

10/10

कहां देखें

यह मूवी आप हिंदीं में रूमी: द ग्रेट गैम्बलर के नाम से यूट्यूब चैनल Goldmines पर देख सकते हैं। zee5 पर भी यह फिल्म है। MX Player पर इसका ओरिजिनल वर्जन है, इसे आप सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनसाउथ की इस फिल्म है में किडनैपर्स की मजेदार दुनिया, 8.3 IMDb के साथ देख डालें ये क्राइम-कॉमेडी