विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की इन तस्वीरों को मिला सबसे ज्यादा प्यार, 20 मिलियन लोगों ने किया लाइक

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों की तस्वीरों पर आए लाइक्स आपके होश उड़ा देंगे। 20 मिलियन से ज्यादा लाइक्स वाली हैं ये तस्वीरें। विराट और अनुष्का की इन तस्वीरों को यूजर्स ने किया सबसे ज्यादा पसंद। 

Usha ShrivasFeb 28, 2026 08:40 pm IST
1/8

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की सबसे ज्यादा पसंद की गई फोटोज

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों की शादी को 8 साल से ज्यादा का समय हो गया है। दो बच्चों के पेरेंट्स बन चुके विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर जबरदस्त पॉपुलर हैं। इस स्टार कपल की एक तस्वीर पर 20 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आते हैं। सोशल मीडिया पर इतनी पॉपुलैरिटी किसी दूसरे इंडियन कपल के लिए नहीं देखी गई है। देखिए दोनों की इन तस्वीरों पर आए हैं कितने मिलियन लाइक्स

2/8

विराट और अनुष्का

अनुष्का और विराट की इस तस्वीर पर 15 मिलियन से ज्यादा लोगों ने रिएक्शन देते हुए लाइक किया है।इस तस्वीर को क्रिकेटर ने 31 दिसंबर 2025 को यानी न्यू इयर ईव पर शेयर किया था। विराट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद इस पिक को पसंद किया गया।

3/8

20 मिलियन से ज्यादा लाइक्स

विराट ने अनुष्का के साथ ये खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर पर 20 मिलियन यानी 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। कई सारे कमेंट्स आए हुए हैं।

4/8

सबसे ज्यादा पसंद की गई ये तस्वीर

विराट कोहली ने RCB की जीत के बाद ये तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में क्रिकेटर अनुष्का के साथ खुशी के पल शेयर करते देखे जा सकते हैं। इस तस्वीर को 20 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

5/8

17 मिलियन लोगों ने इस तस्वीर को किया लाइक

विराट ने ये खूबसूरत तस्वीर क्रिकेट के मैदान से शेयर की थी। अनुष्का सफेद ड्रेस में खूबसूरत नजर आ रही हैं। 17 मिलियन लोगों ने इस तस्वीर को लाइक किया है।

6/8

जन्मदिन का पोस्ट

अनुष्का के जन्मदिन पर विराट ने ये खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विराट ने प्यार भरा कैप्शन लिखा था। इस तस्वीर पर 20 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था।

7/8

जीत के बाद पत्नी को कहा थैंक्यू

विराट कोहली ने अपनी जीत के बाद ये तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का को थैंक्यू कहा था। इस तस्वीर पर 18 मिलियन से ज्यादा लाइक आए हुए हैं।

8/8

विराट और अनुष्का

विराट और अनुष्का की इस तस्वीर पर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने अच्छा रिएक्शन दिया है। तस्वीर पर 11 मिलियन से ज्यादा के लाइक हैं। तस्वीर में विराट को नीले सूट में और अनुष्का को ब्लैक ड्रेस में देखा जा सकता है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनविराट कोहली-अनुष्का शर्मा की इन तस्वीरों को मिला सबसे ज्यादा प्यार, 20 मिलियन लोगों ने किया लाइक